फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three-day medical check-up camp for patients who have recovered after corona

कोरोना के बाद ठीक हुए मरीजों के लिए तीन दिवसीय मेडिकल जांच शिविर

Thu, 22 Jul 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three-day medical check-up camp for patients who have recovered after corona
जीरकपुर। मेहर अस्पताल में तीन दिवसीय मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में कोविड-19 रोगियों के लिए एक मुफ्त परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया। जहां डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने कोविड मरीजों को उनके इलाज से संबंधित जानकारी दी। मेहर अस्पताल के सीईओ अनिल राणा ने बताया कि इस मेडिकल कैंप में 80 के करीब मरीज अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मरीजों को कोविड से ठीक होने के बाद भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए मेहर अस्पताल ने पहल करते हुए इस निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस शिविर में पोस्ट कोविड रोगियों को पल्मोनोलॉजिस्ट (फेफड़े के विशेषज्ञ), ईएनटी (कान, नाक, गले के विशेषज्ञ), हृदय रोग विशेषज्ञ और आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा मुफ्त परामर्श दिया गया। मेहर अस्पताल ने इस जांच शिविर के दौरान मरीजों को लेबोरेटरी और रेडियोलॉजी टेस्ट पर भी छूट दी।
विज्ञापन

पीएफटी (फेफड़ों की क्षमता परीक्षण) भी विशेष रियायती कीमतों पर किया गया। इस मौके पर मेहर अस्पताल जीरकपुर के एमडी डॉ. रिशम सिंगला ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा मरीजों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनके अस्पताल में ऐसे जांच शिविर लगाए जाएंगे ताकि लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में किसी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed