फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three and a quarter years delay in construction of Hi-tech Community Center, cost has also doubled

Mohali News: हाईटेक सामुदायिक केंद्र बनाने में सवा तीन साल की देरी, लागत भी बढ़कर हुई दोगुनी

Wed, 26 Mar 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three and a quarter years delay in construction of Hi-tech Community Center, cost has also doubled
मोहाली। मैरिज पैलेस की तर्ज पर फेज-3बी1 में बनाए जा रहे हाईटेक सामुदायिक केंद्र का रुका हुआ काम अब दोबारा से शुरू हो सकता है। दरअसल यह सामुदायिक केंद्र निर्धारित की गई समय सीमा के अनुसार वर्ष 2021 में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। उस समय इसका टेंडर 4.39 करोड़ रुपये का जारी हुआ था। इसके बाद भी यह अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। अब हालात यह है कि स्टील की कीमतों का हवाला देकर इसी सामुदायिक केंद्र के लिए 3.52 करोड़ रुपये और जारी करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। ऐसे में इसकी लागत भी बढ़कर अब दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

नगर निगम मोहाली की बैठक 27 मार्च को होनी है। इसी बैठक में सामुदायिक केंद्र के लिए 3.52 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को लाया जा रहा है। वहीं, अमर उजाला की ओर से दो माह पहले 17 जनवरी 2025 को यह मुद्दा खबर प्रकाशित करके उठाया गया था। जिसके बाद अफसरों ने इसे जरूरी मानते हुए फंड जारी करने का प्रस्ताव बनाया। अब इस मामले को हाउस की मीटिंग में लाने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर यह भी माना ज रहा है कि निगम की हाउस मीटिंग में आने वाले इस प्रस्ताव को विरोधी गुट के पार्षदों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर यह प्रस्ताव पास हो गया तो आने वाले महीनों में सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को 19 साल का इंतजार होगा खत्म
करीब 19 साल के इंतजार के बाद इलाके के लोगों को नया हाईटेक सामुदायिक केंद्र इसी साल मिल जाएगा। यह मैरिज पैलेसों की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसमें आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं इसमें कमरों और पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। केंद्र में 400 लोगों के समारोह करने की व्यवस्था मिल जाएगी। इस केंद्र में बेसमेंट में दो हॉल होंगे। साथ ही इसमें लिफ्ट और पांच शानदार बेडरूम भी बनाए गए हैं। इसके बनने के बाद लोगों को महंगे मैरिज पैलेसों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शहर के बीचोंबीच लोगों को समारोह करने के लिए जगह मिल जाएगी और जिसका किराया भी काफी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed