फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Threat to kill the national president of Shiv Sena

Mohali News: शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill the national president of Shiv Sena
मोहाली। शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा को विदेशी नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनके साथ साथ पंजाब में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आने पर राहुल गांधी को भी मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पत्र लिखकर शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा खरड़ में रहते हैं। उन्हें शुक्रवार को एक विदेशी नंबर से फोन आया था। निशांत शर्मा ने बताया कि फोन करने वाले ने उन्हें धमकी दी है कि वह उसको व उसके सुरक्षाकर्मियों को घर पर आकर जान से मार डालेगा। उसने यह भी कहा है कि अगर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में आएगी तो इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी को भी जान से मार दिया जाएगा। छह दिसंबर को भी निशांत शर्मा के पास वीडियो कॉल आई थी। वीडियो कॉल के दौरान एके-47 एवं हैंड ग्रेनेड दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed