फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Those showroom-booth owners did not pay outstanding water bills there Connection will be cut

जिन शोरूम-बूथ मालिकों ने नहीं भरे पानी के बकाया बिल, उनके कटेंगे कनेक्शन

Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Those showroom-booth owners did not pay outstanding water bills there Connection will be cut
फेज-सात में दुकानदार से पानी के बिल वसूलते कर्मचारी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर के बाजारों में स्थित जिन शोरूम और बूथ मालिकों ने काफी समय से अपने पानी के बिलोें का भुगतान नहीं किया है, अब जल सप्लाई विभाग ने उनके खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों को विभाग की टीम उनके एरिया में जाकर बिल जमा करवाने के लिए नोटिस थाम रही है। जिससे लोग नोटिस नहीं मिलने का बहाना न लगा सकें। विभाग ने तय किया है कि जो लोग नोटिस के बाद भी पानी का बिल नहीं भरेंगे। उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस दौरान शोरूम या बूथ मालिकों को होने वाले परेशानी के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। वाटर सप्लाई विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कांसल ने लोगों को नोटिस देने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह मुहिम शुरू कर दी गई है और अब लगातार चलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने पानी के बकाया बिलों का भुगतान जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले साल 2020 के मार्च में कोरोना ने इलाके में दस्तक दी थी। इससे बचने के लिए लॉकडाउन शुरू कर दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान व्यापार में नुकसान आदि होने से कारोबारी काफी आफत में आ गए थे। सूत्रों के अनुसार कई शोरूम और बूथ मालिक अपना समय से बिल तक नहीं भर पाए थे, काफी समय तक वाटर सप्लाई विभाग इंतजार करता रहा। लेकिन जब पानी के बिल भरने कोई नहीं आया तो पानी के बकाया बिलों का पता चला। इसके बाद विभाग ने संबंधित शाखा से हर बाजार का मार्केट वाइस रिकॉर्ड खंगाला और अब शोरूम और बूथ मालिकों को बिल जमा करवाने के नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रोें के मुताबिक 8-10 हजार रुपये के बकाया पानी के बिल तो लोग तुरंत भर देते हैं। जबकि कुछ बड़ी बकाया राशि वाले लोग बिल भरने से रह जाते हैं। विभाग की ओर से उन्हें मार्च के अंत तक बकाया बिल भरने की आखिरी मोहलत दी जा रही है। यह भी पता चला है कि ऐसे लोगों की संख्या हजारों में नहीं है। लेकिन फिर भी इनके बिल बड़ी रकम के हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। वहीं, लोगों से सहयोग की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed