फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was a fight between two groups outside the Future Heights Society in Kharar, bullets were fired

Mohali News: खरड़ में फ्यूचर हाइट्स सोसाइटी बाहर दो गुटों में हुई लड़ाईए चली गोलियां

Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two groups outside the Future Heights Society in Kharar, bullets were fired
आपस में लड़ाई करते दो गुट के लोग। संवाद 
खरड़। फ्यूचर हाइट्स सोसाइटी की बाउंड्री से एक कार के टकराने के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। भारी संख्या मेें वहां माैजूद युवकों में पहले तकरार होती रही और उसके बाद मामला ज्यादा बढ़ गया तो भीड़ में से एक युवक ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यह रिहायशी सोसाइटी खरड़-कुराली रोड पर फ्यूचर हाइट्स है। इसके बाहर गेट पर रविवार-सोमवार की देर रात करीब 12.30 बजे एक कार आकर टकरा गई। कार के टकराने से सोसाइटी की ग्रिल टूटकर गिर गई और एक खजूर का पेड़ जड़ से उखड़ गया। दुर्घटना के कारण हुए धमाके के बाद सोसाइटी के अधिकतर लोग बाहर आ गए। उसमें से कुछ युवक कार में सवार युवक से बहस करने लगे। कार चालक ने मौके पर अपने दोस्तों को फोन करके बुला लिया। देखते ही देखते दोनों गुटों के युवक भारी संख्या में वहां एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित कर दिया। बिना हथियार डंडे लेकर पहुंचे दो पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर जमा युवकों को देखकर ठिठक गये। माहौल बिगड़ा देख कर पुलिस कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर बितर किया।
विज्ञापन

सोसाइटी के ठेकेदार छोटू राम ने बताया कि वह सोसाइटी में ही रह कर जरूरी रिपेयर के काम करवाता है। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को गोलियां चलने की आवाज सुनकर पहले उसे लगा कि कोई सोसाइटी में पटाखे चला रहा है। अपने कमरे से बाहर निकल कर गेट पर आया तो उसे सारे मामले के बारे में पता चला। सूत्रों के अनुसार मौके से पुलिस को चार चले कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला। गोली चलने की इस घटना को खरड़ पुलिस के अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हवाई फायर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कार ने सोसाइटी की रेलिंग और पेड़ तोड़ा था, पुलिस ने उस कार को भी कब्जे में ले लिया है। घटना की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक न ही किसी को गिरफ्तार किया है और न ही पुलिस ने कोई वाहन अपने कब्जे में लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी है। थानाध्यक्ष अजीतोश जो कि दो दिन की छुट्टी पर हैं, उनकी अनुपस्थिति में खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन का चार्ज सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के थानाध्यक्ष चरणजीत सिंह रामेवाल के पास है। पिछली रात चली गोली चलने की इस घटना को लेकर जब उनसे पूछा गया तो वह गोली चलने की घटना को सिरे से ही नकार गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed