फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There is no enmity with the accused's alpha, accident happened in haste

आरोपी की अल्फाज से नहीं कोई रंजिश, जल्दबाजी में हुआ हादसा

Fri, 07 Oct 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
There is no enmity with the accused's alpha, accident happened in haste
मोहाली। खरड़-लांडरां रोड पर स्थित पाल ढाबे के बाहर गायक अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी रायपुररानी निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर वीरवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जज ने सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

अदालत को पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई जिससे पता चले कि आरोपी विक्की की अल्फाज के साथ रंजिश है। यह हादसा मात्र जल्दबाजी के चक्कर में हुआ है। वहीं, अदालत ने पुलिस की इन दलीलों को सुनने के बाद विक्की को न्यायिक हिरासत के लिए जेल में भेज दिया है। इसकी पुष्टि सोहाना थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने की है।
विज्ञापन

गायक अल्फाज पर चढ़ा दिया था मिनी टेंपो, रीढ़ की हड्डी में आई चोट
बता दें कि शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे गायक अल्फाज अपने दोस्तों के साथ उक्त ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान ढाबा मालिक और ढाबा कर्मी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसके बाद अचानक विक्की ढाबे पर खाना खा रहे गायक अल्फाज के पास पहुंचकर ढाबा मालिक द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार के बारे में बताने लगा। इस पर अल्फाज ने ढाबा मालिक से मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने की बात कही। इसके बाद अल्फाज दोस्तों के साथ ढाबे से बाहर आ गए। वह सड़क पर खड़े थे तभी अचानक विक्की ने ढाबे के बाहर खड़ा ढाबा मालिक का टेंपो स्टार्ट करके चोरी करके जल्दबाजी में भाग रहा था और उसने टेंपो की लाइट नहीं जलाई थी, इस कारण भागते हुए सामने सड़क किनारे खड़े अल्फाज को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, और इसके बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में गायक अल्फाज की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इसकी जानकारी गायक हनी सिंह ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed