{"_id":"5e7fa2448ebc3e75e104ca9e","slug":"the-woman-abused-the-police-officer-when-she-stopped-going-to-curfew-mohali-news-pkl370889130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: कर्फ्यू में महिला को बाहर जाने से पुलिसकर्मी ने रोका तो एक्टिवा चढ़ाने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: कर्फ्यू में महिला को बाहर जाने से पुलिसकर्मी ने रोका तो एक्टिवा चढ़ाने की कोशिश की
Sun, 29 Mar 2020 10:31 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के साथ महिला द्वारा किए दुर्व्यहार का वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट इमेज।
कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू के बीच लोगों को घरों में रखना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया। सड़कों और नाकों पर तैनात मुलाजिमों के रोकने पर लोग पुलिस मुलाजिमों से उलझते हैं। गाली गलौज और हाथापाई तक करते हैं। ऐसा ही एक मामला फेज-11 में सामने आया है। यहां ड्यूटी पर एक पुलिस मुलाजिम ने एक्टिवा सवार महिला को कर्फ्यू के चलते सड़क पर जाने से रोका तो महिला ने पुलिस मुलाजिमों को जमकर गालियां दी और उनके ऊपर एक्टिवा तक चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
यह वीडियो वायरल हो गया है और मामला एसएसपी तक पहुंच गया है। थाना फेज-11 में एएसआई बलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं फेज-11 थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। पुलिस जनता की सेवा कर रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पुलिस मुलाजिम एक्टिवा सवार महिला को सड़क पर जाने से रोका रहा है। इस पर एक्टिवा सवार महिला नहीं मानी और पुलिस मुलाजिम से उलझ गई। जिसे देख एएसआई ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया है। यह देख महिला और भड़क गई और मुलाजिम को गालियां देने लगी। मुलाजिम ने उसे कहा कि वह चली जाएं। लेकिन महिला यहां भी नहीं रुकी। इसके बाद महिला ने पुलिस मुलाजिम पर अपना स्कूटर तक चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन