फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Verka Milk and Cattlefeed Plant Outsource Union of Punjab held a gate rally demanding regularization

Mohali News: वेरका मिल्क और कैटलफीड प्लांट आउटसोर्स यूनियन पंजाब ने गेट रैली कर उठाई नियमितीकरण की मांग

Sun, 11 Jan 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Verka Milk and Cattlefeed Plant Outsource Union of Punjab held a gate rally demanding regularization
मोहाली। वेरका मिल्क और कैटलफीड प्लांट आउटसोर्स यूनियन पंजाब ने गेट रैली कर नियमितीकरण की मांग की है। यूनियन नेताओं ने कहा कि मिल्कफेड में 15–20 वर्षों से मजदूर अलग-अलग ठेकेदारों और कंपनियों के माध्यम से बेहद कम वेतन पर काम कर रहे हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन चार साल बीतने के बावजूद ठेका कर्मचारियों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष रुपिंदर सिंह ने कहा कि वेरका मिल्क और कैटलफीड प्लांट के कच्चे कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री के साथ बैठक में उच्च स्तरीय समिति बनाकर नीति तैयार करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला। इसके विरोध में ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर तले 24 जनवरी को दिड़बा की अनाज मंडी में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों के परिवार भी शामिल होंगे। रैली में पूरे पंजाब से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed