फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The toilets of the Tehsil Complex office are tainting the Swachh Bharat campaign

तहसील कांप्लेक्स दफ्तर के शौचालय स्वच्छ भारत मुहिम को कर रहे दागदार

Sat, 28 Aug 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
The toilets of the Tehsil Complex office are tainting the Swachh Bharat campaign
बदहाल शौचायल। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। तहसील कांप्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर पर आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए पुरुष शौचालय स्वच्छ भारत मुहिम की हवा निकाल रहे हैं। शौचालय की नियमित सफाई न होने के कारण यहां पर गंदगी के अंबार लगे हैं। प्रशासनिक कार्यालय में शौचालय की हालत देखकर दीये के नीचे अंधेरे वाली कहावत सच साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है पुरी सब डिवीजन का सुपरविजन करने वाले एसडीएम डेराबस्सी के कार्यालय में सफाई का यह हाल है तो अन्य जगह क्या हाल होगा।
विज्ञापन

तहसील कांप्लेक्स की ग्राउंड फ्लोर पर दो अदालतों सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से संबंधित स्टाफ के कमरे हैं। पहली मंजिल पर एसडीएम दफ्तर, कोर्ट व अन्य संबंधित कार्यालय के दफ्तर पहली मंजिल पर स्थित है। पहली मंजिल पर बड़े अधिकारियों के शौचालय होने के कारण वह तो साफ करवा लेते हैं, लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शौचालय की साफ सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन

हालांकि अमर उजाला की ओर से इस संबंधी पहले भी मुहिम चलाई थी इसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से नगर काउंसिल के अधिकारियों से बैठक कर शौचालयों की नियमित सफाई को यकीनी बनाया था, लेकिन कुछ दिन सफाई नियमित होने के कारण फिर से सफाई कर्मियों की ओर से इस तरफ ध्यान देना बंद कर दिया है। अब आलम यह है कि शौचालय में सारा दिन गंदी बदबू आती रहती है। शौचालय के पास दफ्तरों में तो बैठने वाले अधिकारियों का सांस लेना मुश्किल हुआ पड़ा है। जो कई बार इनकी साफ सफाई की मांग कर चुके है, लेकिन गंदगी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से टूटा पड़ा है दरवाजा
शौचालय गंदे होने के कारण यहां पर रोजाना अपने प्रशासनिक, अदालती व अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। शौचालय की हालत दयनीय होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों व अन्य को झेलनी पड़ती है। शौचालय का दरवाजा भी पिछले लंबे समय से टूटा हुआ है। इस कारण यहां से उठने वाली बदबू सारे प्रशासनिक कार्यालय में लोगों के लिए परेशानी साबित हो रही है।
कोट्स..
जल्द ही नगर काउंसिल के अधिकारियों से संपर्क कर शौचालयों की नियमित सफाई करवाई जाएगी। समस्या का जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा।
-कुलदीप बावा, एसडीएम, डेराबस्सी
कैपशन-तहसील कंपलैक्स में मर्दाना शौचालय की दयनीय हालत की तस्वीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed