{"_id":"60638cc48ebc3ee65332a430","slug":"the-showroom-owners-in-zirakpur-takes-the-money-from-street-vendors-for-alow-them-to-install-stall-mohali-news-pkl4087713198","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जीरकपुर में शोरूम मालिक पैसे लेकर सड़कों पर लगवा रहे रेहड़ियां, जाम से होती है परेशानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जीरकपुर में शोरूम मालिक पैसे लेकर सड़कों पर लगवा रहे रेहड़ियां, जाम से होती है परेशानी’
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के अंदरूनी बाजारों में शोरूम और दुकानों के आगे सड़कों पर अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों की वजह से रोजाना शाम को लगने वाले जाम में फंसकर यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि 4-5 मिनट की दूरी करीब 15-20 मिनट में तय करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद को शिकायत दी है कि सड़क पर खड़े रेहड़ी-फड़ी वालों से कुछ वाहन चालक रास्तों के बीच अपनी गाड़ियां रोककर खरीददारी करने लगते हैं। इस कारण अन्य वाहन चालकों को आवाजाही के लिए रास्ता ही नहीं मिलता।
बता दें कि स्थानीय प्रशासन की ओर से स्ट्रीट वेंडिंग योजना बनाकर शहरवासियों को सड़कों किनारे लगने वाली रेहड़ी-फड़ी से राहत दिलवाने को लेकर परियोजना शुरू की गई थी। जो कि राजनीतिक पार्टी से जुड़े स्थानीय नेताओं के दबाव के कारण अधर में ही लटक कर रह गई है। जबकि सड़कों पर अड्डे जमाकर बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
फर्नीचर मार्केट के दुकानदार सड़कों तक फैलाकर रखते हैं सामान
बलटाना के निवासियों में जगवीर सिंह, दलबीर सिंह, दर्शन सिंह, अरविंद कुमार, आशीष गोयल, रजनीश गुप्ता के अलावा अन्य लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों को लिखित में शिकायत देकर बताया है कि कलगीधर मार्केट में दुकानदार अपना सामान बाहर पार्किंग में फैलाकर रखते हैं। वहीं, ऐसे में दुकान पर खरीददारी के लिए गाड़ियों में आने वाले लोग अपने वाहनों को पार्किंग में जगह न मिलने के कारण सड़क पर ही खड़े करके चले जाते हैं। दूसरी ओर सड़क के बीच खड़ी-गाड़ियों की वजह से यहां आवाजाही करने वालों को भारी मुश्किल होती है, क्योंकि यहां सड़क से एक समय में एक ही वाहन निकल पाता है। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदार अपना सामान बाहर पार्किंग एरिया में न रखकर दुकान के अंदर रखें तो सड़क पर खड़ी होने वाली गाड़ियां पार्किंग एरिया में खड़ी होेंगी और यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात मिन पाएगी।
विज्ञापन
यहीं हाल बलटाना फर्नीचर मार्केट की मुख्य सड़क का भी है। यहां दुकानदारों ने अपने बेड, सोफे, कुर्सियां, टेबल आदि सामान शोरूमों के बाहर पार्किंग में सजाकर रखा होता है। वहीं, लोगों ने शिकायत देकर नगर परिषद के अधिकारियों से इसके ठोस समाधान की अपील की है। जिससे लोगों को परेशानी न हो।
इसी तरह, बलटाना निवासी संजय सिंह, प्रताप सिंह, अनिल कुमार, रामकुमार, शिव कुमार, नेहा, शिवानी, दीप्ति, आरती, दीपिका आदि ने नगर परिषद को दी शिकायत में बताया है कि अधिकतर रेहड़ी वाले सड़कों पर पक्के अड्डे जमाकर खड़े हो जाते हैं और अधिकतर रेहड़ी वालों ने शोरूम मालिकों के साथ सांठगांठ करके अड्डे जमा रखे हैं। इन्हीं की शह पर ही रेहड़ी वाले यहां खड़े होते हैं।
वीआईपी रोड पर भी शोरूम मालिक खुद खड़ी करवाते हैं रेहड़ी-फड़ी
वीआईपी रोड पर स्थित सोसायटीज में रहने वाले नीरज, करण, सचिन, अंकुश, कपिल, रजनीश, गौरव, कमलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, परमिंदर सिंह आदि ने बताया कि मुख्य सड़क रेहड़ी-फड़ी वालों के अलावा शोरूम मालिक एक माफिया की तरह काम कर रहे हैं। जो शोरूमों को किराये पर देने के साथ-साथ लोगों को पार्किंग की जगह पर रेहड़ियां लगवाकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। आलम यह है कि वीआईपी रोड से देवाजी कांपलेक्स वाली रोड पर शाम होते ही अधिकतर शोरूमों की पार्किंग वाली जगह पर दर्जनों की संख्या में लोहे के स्टैंड रखकर स्टॉल लगा ली जाती हैं। जिसका असर यह होता है कि शोरूम पर खरीददारी करने वाले व्यक्ति को अपनी कार मुख्य सड़क पर पार्क करनी पड़ती है।
कोट्स
स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों को संबंधित बाजारों में जाकर दुकानदार/शोरूम मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। जो दुकान या शोरूम मालिक पैसे लेकर रेहड़ियां लगवाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
- संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।