{"_id":"61cf690b5d31fe25da6c96e4","slug":"the-roof-of-the-house-fell-due-to-the-explosion-of-the-gas-cylinder-mohali-news-pkl437861847","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर फटने से गिरी मकान की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर फटने से गिरी मकान की छत
विज्ञापन
लांडरां। खरड़ से बनूड़ को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित गांव तंगोरी में शुक्रवार सुबह एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत और घरेलू सामान जल गया।
पीड़ित बलकार सिंह ने बताया कि उसके पास एक कमरा था उसी में रसोई बनाई थी। शुक्रवार सुबह दस बजे जब उसके तीन बच्चे और घरवाली कमरे में मौजूद थे। इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर फट गया। इस कारण मकान की छत गिर गई और सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मोहाली से आई और आग पर काबू पाया।
पूर्व सरपंच मनजीत सिंह और ब्लाक समिति खरड़ के वाइस चेयरमैन मनजीत सिंह ने बताया कि अगर गांववासी मौके पर पहुंचकर तीन बच्चों और उनकी माता बाहर न निकालते तो वह भी आग की भेंट चढ़ जाते। गांववासियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।