फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents troubled by the dilapidated road and waterlogging during rains at ATS Society

Mohali News: एटीएस सोसाइटी की खस्ताहाल सड़क, बारिश में जलभराव से लोग परेशान

Wed, 23 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Residents troubled by the dilapidated road and waterlogging during rains at ATS Society
डेराबस्सी-जीरकपुर। बरवाला मार्ग पर स्थित एटीएस सोसाइटी को जोड़ने वाली सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। बारिश के दिनों में पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण यहां भारी जलभराव हो जाता है। इससे सोसाइटी के निवासियों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग लगातार इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर काउंसिल के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एटीएस सोसाइटी में दो हाउसिंग प्रोजेक्ट, एटीएस मिडोस और एटीएस लाइफ स्टाइल हैं। इनके अलावा दो रिहायशी कॉलोनी और दो विला प्रोजेक्ट भी हैं।
विज्ञापन

इन सभी के रास्ते बरवाला मार्ग और शिवपुरी कॉलोनी से होकर गुजरते हैं। शिवपुरी कॉलोनी चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग से काफी निचाई पर है। यहां सड़कों की हालत खराब होने के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी की भी बड़ी समस्या है। हर बारिश में शिवपुरी कॉलोनी से एटीएस हाउसिंग सोसाइटी की ओर जाने वाली सड़क पर कई घंटे तक पानी भरा रहता है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क नदी का रूप ले लेती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। जलभराव के कारण खुले मैनहोल भी हादसों का खतरा बने रहते हैं। स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कई वाहन पानी में बंद हो जाते हैं, जिन्हें धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन ने जल निकासी के लिए समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। संवाद
विज्ञापन

जलभराव में हुई थी परेशानी
बीते दिनों हुई बारिश के दौरान यहां फिर से जलभराव हो गया था। हालात की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद मुनीश सैनी अपने साथियों के साथ खुद पानी में उतर गए। उन्होंने राहगीरों की मदद की और पानी में बंद हुई गाड़ियों को बाहर निकालने में भी सहायता की। पार्षद ने बताया कि जलभराव के कारण पैदल राहगीरों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया था। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा और शाम तक सड़क पर पानी जमा रहा। वह अपने साथियों के साथ लोगों की मदद में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरी ड्रेनेज व्यवस्था बनी समस्या की जड़
स्थानीय निवासी विक्रमजीत, शिवम, जसप्रीत सिंह, लवकेश कुमार सहित अन्य का आरोप है कि मानसून शुरू होने के बावजूद डेराबस्सी प्रशासन बरसाती पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं कर सका है। बरवाला सड़क और शिवपुरी कॉलोनी की ओर से एटीएस सोसाइटी तक जाने वाली सड़क के आसपास दर्जनों हाउसिंग सोसाइटियां और कॉलोनियां हैं। इसके बावजूद बरसाती पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। लोगों का आरोप है कि बरवाला सड़क का पानी अधूरे ड्रेनेज नाले के कारण गुरबख्श कॉलोनी से होते हुए शिवपुरी कॉलोनी पहुंच जाता है। इससे बरवाला सड़क के साथ-साथ गुरबख्श कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर भी जलभराव हो जाता है। सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।

बारिश के पानी की निकासी के लिए कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही इस समस्या का हल करवा दिया जाएगा। - रवनीत सिंह, ईओ, नगर परिषद डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed