फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Retired Deputy Secretary injured in road accident dies after 20 days

Mohali News: सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड डिप्टी सेक्रेटरी की 20 दिन बाद मौत

Wed, 23 Sep 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Retired Deputy Secretary injured in road accident dies after 20 days
मोहाली। पंजाब सचिवालय के सेवानिवृत्त उप सचिव हरणेक सिंह (59) की सड़क हादसे में घायल होने के 20 दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने अब उनके बेटे मनप्रीत सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हादसा 31 अगस्त को गांव दैड़ी के पास हुआ था। हरणेक सिंह एक्टिवा पर दोस्त की सेवानिवृत्ति पार्टी में जा रहे थे। पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। हादसे में हरणेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था। 20 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनप्रीत ने बताया कि राजीनामे की बातचीत के कारण पहले कार का नंबर नहीं बताया गया था। पुलिस ने 21 सितंबर को थाना आईटी सिटी में एफआईआर दर्ज की है। जांच अधिकारी प्रेम चंद ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर थाना आईटी सिटी में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed