{"_id":"6ab2eb0aadff2d064b0f2268","slug":"40-additional-unipoles-gantries-and-billboards-installed-under-a-28-crore-advertising-contract-mayor-seeks-a-report-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147214-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 28 करोड़ के विज्ञापन ठेके में 40 अतिरिक्त यूनिपोल, गैंट्री और बिलबोर्ड लगाए, मेयर ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 28 करोड़ के विज्ञापन ठेके में 40 अतिरिक्त यूनिपोल, गैंट्री और बिलबोर्ड लगाए, मेयर ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मोहाली। शहर की सड़कों पर 28 करोड़ रुपये के विज्ञापन ठेके में करीब 40 अतिरिक्त ढांचे लगाए जाने का मामला सामने आया है। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने इसे नीति और ठेके की शर्तों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने मुख्य अभियंता नरेश बत्ता से तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। इन अतिरिक्त ढांचों में यूनिपोल, गैंट्री और बिलबोर्ड शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, मेयर ने 22 सितंबर को मुख्य अभियंता को पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया है कि ठेकेदार ने आवंटित स्थलों और संख्या से करीब 40 अधिक ढांचे लगाए हैं। यह पंजाब नगर निगम बाहरी विज्ञापन नीति-2018 और ठेके की शर्तों का उल्लंघन है। मेयर ने अतिरिक्त ढांचों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने उस अवधि के लिए भी कार्रवाई करने को कहा है जब से ये ढांचे लगे हैं। पत्र की एक प्रति नगर निगम आयुक्त को भी भेजी गई है। संवाद
ठेके का विवरण
नगर निगम ने जनवरी 2025 में शहर के 287 विज्ञापन स्थलों के लिए पांच ठेके आवंटित किए थे। इन ठेकों की कुल कीमत करीब 27.78 करोड़ रुपये थी। यह ठेका पहले 31 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर जारी हुआ था। बाद में इसे घटाकर 28.5 करोड़ रुपये किया गया था। इससे पहले पांच बार बोलीदाता नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया विफल रही थी।
कार्रवाई रिपोर्ट में स्पष्टता
ठेका दस्तावेज के अनुसार, विज्ञापन ढांचे लगाने के स्थल नीति के अनुरूप होने चाहिए। निर्धारित स्थल में बदलाव के लिए नगर निगम आयुक्त की मंजूरी अनिवार्य है। निगम की कार्रवाई रिपोर्ट में यह स्पष्ट होना अहम होगा कि ये 40 अतिरिक्त ढांचे कहां और कब लगाए गए। यह भी पता चलना चाहिए कि इनके लिए किस स्तर पर अनुमति ली गई थी। रिपोर्ट में नियमों के तहत ठेकेदार पर लगने वाले आर्थिक दंड और कार्रवाई का भी उल्लेख होगा।