{"_id":"64a08aa45aec422fb3089e34","slug":"the-person-painting-had-a-heart-attack-died-mohali-news-c-71-1-spkl1049-2414-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पेंट कर रहे व्यक्ति को पड़ा दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पेंट कर रहे व्यक्ति को पड़ा दिल का दौरा, मौत
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव भांखरपुर में एक घर में पेंट कर रहे व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
मामले की जांच कर रहे हवलदार बलबीर सिंह ने बताया कि भांखरपुर गांव में एक घर में 35 वर्षीय व्यक्ति की पेंट करते व्यक्ति की मौत की खबर मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसकी पहचान डेराबस्सी निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र कल्कू यादव के रूप में हुई है। वह पिछले 15-20 साल से डेराबस्सी में रह रहा था। वह गांवों और शहरों में बने घरों में पेंट और पॉलिश का काम करता था। जब वह गांव भांखरपुर में एक व्यक्ति के घर में पॉलिश का काम कर रहा था तो उसे अचानक चक्कर आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।