फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The OPD was locked an hour and a quarter ago

Mohali News: सवा घंटा पहले ही लगा दिया ओपीडी पर ताला

Wed, 18 Sep 2024 07:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
The OPD was locked an hour and a quarter ago
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार को चार बजे तक ओपीडी खुलनी थी
विज्ञापन

डॉक्टर पहले ही उठ गए, वहां बाद में पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल में 9 से 14 सितंबर तक चली पीसीएमएसए डॉक्टर की हड़ताल के चलते काफी मरीजों को परेशानी हुई। इसमें कुछ मरीज अस्पताल के गेट से ही वापस घर लौट गए।
दरअसल, शनिवार को हुई बैठक में डॉक्टरों की सभी मांगों को पूरा करने का वादा सरकार की ओर से किया गया था। इसके बाद पीसीएमएसए के डॉक्टरों ने यह वादा किया कि वे सोमवार और मंगलवार को दो घंटे ज्यादा ओपीडी सेवाएं देकर, हड़ताल के दौरान मरीजों को हुई परेशानी का समायोजन करेंगे। सोमवार को तो सभी डॉक्टर ईमानदारी से ओपीडी में बैठ कर मरीजों की सेवा करते नजर आए। लेकिन मंगलवार को पीसीएमएसए के डॉक्टर चार बजने से पहले ही सवा घंटा पहले ओपीडी बंद कर चले गए।
विज्ञापन

कुछ मरीज बाद में ओपीडी पहुंचे तो वहां केवल ताला लगा मिला। इसके साथ ही ओपीडी के लिए पर्ची बनाने वाला काउंटर भी ढाई बजे से पहले बंद कर दिया गया। वहां कुछ मरीज काउंटर पर आकर खाली हाथ ही लौट गए। वहीं कुछ मरीज एक्सरे की पर्ची बनवाने के लिए आए थे वे भी वापस लौट गए। इसके बाद जब पर्ची नहीं बन पाई तो वे डॉक्टर के पास भी नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब डॉक्टरों ने देखा की मरीज नहीं आ रहे हैं, ते वे भी ओपीडी उठ गए। डॉक्टर करीब सवा एक घंटे पहले ही अपनी सीट से उठ गए। इससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और निराश होकर घर लौट गए।

बॉक्स



आज से सुबह 8 से साढ़े 12 बजे तक बनेंगी ओपीडी पर्ची



पिछले दिनों चली डॉक्टरों की हड़ताल के कारण फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में सोमवार और मंगलवार को ओपीडी सेवाओं को दो घंटे के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन, बुधवार से सुबह आठ बजे से साढ़े 12 बजे तक ही ओपीडी की पर्ची बनेगी। इसके साथ डॉक्टर ओपीडी में दो बजे तक मरीजों की जांच करेंगे। वहीं इमरजेंसी सेवाएं रोज की तरह चालू रहेंगी।

कोट

इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, अगर ऐसा हुआ है तो यह काफी गलत है। मैं इस बारे में पता कर लेता हूं । -डॉ. विक्रांत , प्रधान पीसीएमएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed