फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The meeting of the corporation house tomorrow will be tumultuous, councilors are ready to sit on dharna regarding garbage and cleanliness

Mohali News: निगम की हाउस कल होने वाली मीटिंग होगी हंगामेदार, कूड़ा और सफाई को लेकर पार्षद धरना देने को तैयार

Thu, 17 Jul 2025 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The meeting of the corporation house tomorrow will be tumultuous, councilors are ready to sit on dharna regarding garbage and cleanliness
मोहाली। नगर निगम की हाउस मीटिंग करीब चार महीने बाद शुक्रवार को होने जा रही है। मीटिंग में बेशक एजेंडा कुछ खास नहीं है लेकिन हंगामेदार जरूर होगी। शहर में कूड़े और बरसाती पानी के निकासी को लेकर सत्ताधारी और विरोधी गुट के पार्षदों ने भड़ास निकालने का पूरा मन बना लिया है। कूड़ा और सफाई की समस्या पर पार्षद धरना देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में होने जा रही मीटिंग में सत्ताधारी गुट अधिकारियों को और विरोधी गुट सत्ताधारी गुट के मेयर को पूरी तरह से घेरने की रणनीति बना रहा है। मीटिंग के लिए नगर निगम की ओर से सिर्फ छह प्रस्तावों का एजेंडा तैयार किया गया है, जिसमें शहर के प्रमुख पार्कों को कंपनियों को देने, अधिकारियों व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी, औद्योगिक क्षेत्र फेज- 6 में आरसीसी सड़क बनाने के अलावा कर्मचारियों से मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन



कूड़े और सड़कों की सफाई न होने से लोग परेशान
कूड़े की समस्या से पूरा शहर बेहाल है। वहीं, सड़कों की सफाई भी सही ढंग से न होने के कारण भी लोग परेशान हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर भी सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं। फेज-11 में कूड़े निस्तारण प्लांट को लेकर पहले ही पार्षद और शहर के निवासी मोर्चा खोल चुके हैं। इस प्लांट को शिफ्ट करने के लिए मेयर भी खुद सीए गमाडा से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ए और बी रोड की सफाई को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
मीटिंग में शहर की ए और बी रोड की चल रही सफाई को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा ए रोड की सफाई सही ढंग से नहीं की जा रही है। वहीं, बी रोड की सफाई भी सही ढंग से न होने के कारण पार्षद कई बार शिकायत कर चुके हैं। ए रोड की सफाई की तो मेयर ने खुद कुछ दिन पहले चेकिंग की थी, जिसमें उन्होंने देखा था कि दोनों मशीनें एक ही रोड पर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed