फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ..The lawyer was abducted in the old enmity

..तो पुरानी रंजिश में किया गया था वकील का अपहरण

Fri, 20 Dec 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
..The lawyer was abducted in the old enmity
जीरकपुर। पंचकूला रोड से अगवा किए गए वकील हर्षित जिंदल के अपहरणकर्ताओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अपहरणकर्ता हर्षित की जान पहचान वाले ही थे। पुरानी रंजिश की वजह से उन्होंने अगवा किया था।
विज्ञापन

पंचकूला सड़क पर स्थित सोही बैंक्वेट के नजदीक वकील हर्षित को सवा पांच बजे कार सवार चार युवक अगवा कर ले गए थे। अपहरणकर्ताओं ने वकील को अपनी कार में डाला और पटियाला की ओर ले गए। रास्ते में भादसों के नजदीक कार सड़क के बीच डिवाइडर से टकराकर हादसाग्रस्त हो गई। मौके पर भीड़ इकट्ठी हुई तो हर्षित जिंदल ने शोर मचा दिया। इससे अपहरणकर्ता घबरा गए और वकील व हादसाग्रस्त कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अभी जांच में जुटी ही थी कि वकील ने अपने मोबाइल से परिजनों को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस वकील को लेने पटियाला रवाना हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरवंत सिंह ने कहा कि देर रात वकील हर्षित घर लौट आया था। जिस होंडा सिटी कार में वकील को अगवा किया गया था वह चंडीगढ़ पते पर रजिस्टर्ड है। जांच में सामने आया कि होंडा सिटी के मालिक ने अपनी कार बेच दी थी। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द काबू कर मामले को सुलझा लिया जाएगा। वकील ने लौट कर पुलिस को क्या बताया, इसके बारे में थाना प्रभारी ने जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने माना कि यह अपहरण फिरौती लेने के लिए नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे अपहरणकर्ता
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहरण करने का यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। अपहरण करने वाले वकील हर्षित के जान-पहचान वाले ही थे। पुलिस को आरोपियों के बारे में काफी अहम सुराग मिले हैं। इसमें वकील के कार्यालय के पास एक होटल की सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है, जिसमें आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच गई है, जिसका पुलिस की ओर से जल्दी खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed