फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The last date for submitting land pooling forms has been extended, giving landowners another chance

Mohali News: लैंड पूलिंग फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जमीन मालिकों को मिला एक और मौका

Sat, 28 Feb 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The last date for submitting land pooling forms has been extended, giving landowners another chance
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एरोट्रोपोलिस और इंडस्ट्रियल पार्क, सेक्टर-101, के विकास के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गमाडा के इन दोनों अहम प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत अवार्ड घोषित होने के बाद जमीन मालिकों को नकद मुआवजे के स्थान पर लैंड पूलिंग का विकल्प दिया था। सूत्रों के अनुसार, उस समय जमीन मालिकों को भूमि अधिग्रहण कलेक्टर कार्यालय में निर्धारित अवधि के भीतर लैंड पूलिंग के आवेदन जमा कराने के निर्देश थे। कुछ जमीन मालिक कट-ऑफ तारीख से अनजान रहने के कारण तय समय के बाद कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए मामले की सरकार स्तर पर समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद लैंड पूलिंग फॉर्म जमा करने की अवधि 25 फरवरी से बढ़ाकर 24 मार्च तक करने का निर्णय लिया है। इसके बाद अब जिन जमीन मालिकों ने अब तक एरोट्रोपोलिस और इंडस्ट्रियल पार्क, सेक्टर-101 के लिए अपने लैंड पूलिंग फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वे गमाडा के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जिन जमीन मालिकों ने पहले ही अपने फॉर्म जमा करवा दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। गमाडा ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके बाद लैंड पूलिंग फॉर्म जमा करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed