फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The investigation committee took samples of soil and trees in Zirakpur

जीरकपुर : बिल्डरों की ओर से पेड़ों की कटाई करने के मामले में जांच कमेटी ने लिए मिट्टी और पेड़ों के सैंपल

Sat, 29 May 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The investigation committee took samples of soil and trees in Zirakpur
जीरकपुर। जीरकपुर तथा आसपास के इलाकों में बिल्डरों की ओर से पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला गरमा गया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जैक) द्वारा बिल्डर लॉबी के खिलाफ धरना दिए जाने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जीरकपुर का दौरा कर मिट्टी व पेड़ों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी, एडवोकेट विनय कुमार, कुलविंदर सिंह, अंजू चौधरी, बृजमोहन ग्रोवर, राजेश खन्ना, एचएस चीमा, हितेष मुलतानी और विजय सेठी आदि ने पिछले दिनों जीरकपुर, पीरमुछल्ला, ढकोली, गाजीपुर, नगला, ओल्ड अंबाला रोड समेत समूचे क्षेत्र में पेड़ों को सुखाने और काटने के विरोध में धरना दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिला वन अधिकारी अमित चौहान ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद रेंज ऑफिसर बलजिंदर सिंह, सुखमिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, ब्लॉक ऑफिसर तेजवंत सिंह व राजकुमार तथा वन गार्ड जितेंद्र की टीम ने जीरकपुर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन

सुखदेव चौधरी ने कमेटी को बताया कि बिल्डरों की ओर से प्रोजेक्ट में बाधा बन रहे पेड़ों को या तो काट दिया जाता है या फिर केमिकल डालकर सुखा दिया जाता है। टीम के सदस्यों का कहना है कि यह सैंपल जांच के लिए वन शोध केंद्र देहरादून में भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed