{"_id":"60db89f78ebc3e7ceb5a60a7","slug":"the-decaying-roads-will-be-rejuvenated-in-baltana-dhakoli-tenders-have-got-approval-from-the-administration-mohali-news-pkl418412379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलटाना-ढकोली में खस्ताहाल सड़कों का होगा कायाकल्प, टेंडर्स को प्रशासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलटाना-ढकोली में खस्ताहाल सड़कों का होगा कायाकल्प, टेंडर्स को प्रशासन से मिली मंजूरी
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना-ढकोली के लोगों को इलाके की खस्ताहाल सड़कों की समस्या से अब निजात मिलने वाली है। दरअसल, स्थानीय प्रशासन की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को लेकर जारी हुए टेंडरों की मंजूरी दे दी गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों के कायाकल्प को लेकर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। यह जानकारी स्थानीय नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने दी।
जानकारी के मुताबिक, बलटाना और ढकोली के अंदर सड़क निर्माण से पहले यहां बरसाती पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। बलटाना क्षेत्र के अंदर करोड़ों रुपये की लागत ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है, ताकि बरसात के दिनों में पानी सड़क पर रुकने के बजाय सीधा आगे निकल जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पानी की निकासी न होने से इसका नुकसान सड़क को पहुंचता है और धीरे-धीरे सड़क गड्ढों का रूप धारण कर लेती है। यही हाल ढकोली क्षेत्र में सड़कों का है, यहां पर सड़कों की खस्ताहाल के चलते वाहन चालक हादसों का शिकार बन रहे हैं और लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर परिषद अधिकारियों से की गई।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा
गत रविवार को अमर उजाला की टीम ने बलटाना-ढकोली क्षेत्र का निरीक्षण किया और विशेषकर गड्ढों की गिनती करने के बाद ‘डेढ़ किलोमीटर सड़क में 75 गड्ढे...गिरकर चोटिल हो रहे लोग’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। दूसरी ओर, रविवार को प्रकाशित खबर को नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने अधिकारियों से बैठक की। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की सड़कों के कायाकल्प को लेकर हाउस द्वारा पारित प्रस्तावों के तहत निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोट्स....
बलटाना और ढकोली में सड़कों के कायाकल्प को लेकर करीब सवा करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी जा चुकी है, परंतु इससे पहले यहां बरसाती पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यों के टेंडर कॉल किए जा चुके हैं, जिनकी प्रक्रिया पूरी होते ही आने वाले दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
-उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद