फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of Kharar deteriorated due to the strike of the cleaning workers, heaps of dirt scattered all over the city

सफाई मुलाजिमों की हड़ताल से बिगड़ी खरड़ की सूरत, शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Sun, 13 Jun 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The condition of Kharar deteriorated due to the strike of the cleaning workers, heaps of dirt scattered all over the city
खरड़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की एक माह से चल रही हड़ताल से शहर की सूरत बिगड़ गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लावारिस पशु गंदगी में मुंह मारते रहते हैं, लेकिन कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

खरड़ नगर परिषद का चुनाव हुए भी छह महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक नगर परिषद का प्रधान नहीं चुना गया है। नगर परिषद के अधिकारी शहर की समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। शहर में अनेक स्थानों पर पुलिस स्टेशन के बाहर, आर्य कॉलेज रोड, अनाज मंडी के बाहर, बडाला रोड, अस्पताल रोड, खानपुर, मुंडी खरड़, निज्जर रोड, देसूमाजरा और चंडीगढ़ रोड समेत अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। नगर परिषद कर्मचारी यूनियन के प्रधान महेश चंद्र ने बताया कि अगर उनकी मांगों को सरकार ने जल्दी पूरा नहीं किया तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ संगीत कुमार आहलूवालिया का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल पूरे पंजाब में है तथा इस बारे में स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री व उच्च अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में हड़ताल खत्म करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed