फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The case of hot water valve between the councilors of ward 15-16 of Kharar

वार्ड 15 और 16 के पार्षदों के बीच पानी का मामला गरमाया

Mon, 12 Sep 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The case of hot water valve between the councilors of ward 15-16 of Kharar
खरड़। शहर के वार्ड 15 और 16 के दोनों पार्षदों के बीच पानी के वॉल्व का मामला पूरी तरह गरमा गया है। वार्ड 16 के पार्षद की ओर से अपने वार्ड के लिए पानी लेने के लिए जो वॉल्व लगाया जा रहा था तो वहां के निवासियों ने इसका डटकर विरोध किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुक्कू, दीवान, निर्मल सिंह, हरमिंदर सिंह, अजीत सिंह वेरका और शेर सिंह आदि ने कहा कि उक्त वार्ड में अब पानी की सप्लाई कम आ रही है। जबकि वार्ड 16 के पार्षद ने अपने क्षेत्र के लिए पानी लेने के लिए पहले भी एक वॉल्व लगाया था और अब दूसरा वॉल्व भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में वार्ड-15 का पानी वार्ड-16 को नहीं जाने दिया जाएगा। वार्ड 15 और 16 के डिवाइडर पर लगे ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई आ रही है, लेकिन जानबूझकर वार्ड 16 के लिए इस ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई ली जा रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 15 की पार्षद मेहर कौर ने कहा है कि किसी भी हालत में पानी की सप्लाई वार्ड 16 को उक्त ट्यूबवेल से नहीं दी जाएगी। जरूरत पर वह धरना देने के लिए भी तैयार हैं। इस अवसर पर सरूप सिंह सैनी, हिम्मत सिंह, राजेश कुमार, श्रवण सिंह, मा. करनैल सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसविंदर सिंह, धनवंत सिंह छिंदा, बलविंदर सिंह और अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यह ट्यूबवेल वार्ड 16 का ही है, न कि वार्ड 15 का। जो ट्यूबवेल एपीजे पार्क की ओर लगा हुआ है, वह भी वार्ड 16 का ही है। वहां से वह वार्ड नंबर 15 के 1500 घरों को पानी की सप्लाई मुहैया करवा रहे हैं। -केसर सिंह, पार्षद, वार्ड-16, खरड़ नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed