फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The bike of two youths returning from an excursion collided with a mountain; One dead, other serious

Mohali News: घूमकर लौटते दो युवकों की बाइक पहाड़ से टकराई<bha>;</bha> एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
The bike of two youths returning from an excursion collided with a mountain; One dead, other serious
मोरनी। वीरवार की रात बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा गांव भूडी के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद पहाड़ से टकराने से हुआ है। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र मुंशी राम निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि गंभीर घायल युवक का नाम हरिंदर प्रसाद है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को चंडीगढ़ नंबर की बाइक सीएच01 एजे 1376 पर सवार दो युवक मोरनी घूमने आए थे। घूमने के बाद वीरवार की रात वह वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान गांव भूड़ी के नजदीक तीव्र मोड़ पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पहाड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक राजकुमार का सिर पत्थर से जा टकराया। राहगीरों ने गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार और दूसरे युवक हरिंदर प्रसाद को मोरनी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पंचकूला के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिंदर प्रसाद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed