फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The battle for admission in Sainik Institute starts, get information on the helpline number

सैनिक इंस्टीट्यूट में दाखिले की जंग शुरू, हेल्पलाइन नंबर पर लें जानकारी

Wed, 21 Oct 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The battle for admission in Sainik Institute starts, get information on the helpline number
मोहाली। फेज-10 स्थित सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सेशन 2020-21 के लिए दाखिले की जंग शुरू हो गई है। युवाओं को दाखिला लेने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी करने से लेकर अन्य इंतजाम भी संस्थान की ओर से किए गए हैं। जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर लेफ्टिनेंट रिटायर्ड कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा ने इसकी पुष्टि की है। कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट में 12वीं पास बीएससी आईटी तीन साल के कोर्स और ग्रेजुएशन के बाद पीजीडीसीए, एक साल के कोर्स के अलावा बेसिक और शार्ट टर्म तीन महीनों के कोर्स करवाए जाते हैं। इतना ही नहीं इंस्टीट्यूट में ग्रेजुएशन के बाद पंजाबी स्टेनोग्राफी का एक साल का कोर्स भी करवाया जाता हैे और सभी कोर्स के लिए फीस नाममात्र है। हालांकि इंस्टीट्यूट में सीटें सीमित हैं और दाखिला लेने के लिए हेल्पलाइन टेलीफोन नंबर 0172-4608294, 9888900483, 9888014516 और 0172- 8264203101 पर संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि फेज-10 स्थित सैनिक सदन में सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी वर्ष-2014 से चल रहा है। उक्त संस्थान पीटीयू जालंधर से मान्यता प्राप्त है, अब तक संस्थान से 900 छात्र शिक्षा हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed