फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The area under the municipal corporation will be increased, the government has approved

बढ़ाया जाएगा नगर निगम के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र, सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The area under the municipal corporation will be increased, the government has approved
मोहाली। आखिर अब शहर में नगर निगम के अंतर्गत आने वाला इलाका बढ़ाया जाएगा। इसके तहत कई गांव और नए बसे सेक्टर नगर निगम का हिस्सा बनेंगे। इससे जहां उक्त इलाकों का विकास होगा, वहीं लोगों को बेहतर सुविधाएं भी दी जाएंगी। वहीं, नगर निगम की आमदनी भी बढ़ेगी। राज्य सरकार ने निगम का क्षेत्र बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इस संबंधी नक्शा जारी कर दिया गया है। सोमवार को यह जानकारी नगर निगम भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब के पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी लोगों से एतराज लिए जाएंगे। साथ ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस साल हुए नगर निगम चुनाव में नगर निगम के इलाके में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। क्योंकि कोरोना काल के चलते नए एरिया को नगर निगम में शामिल नहीं किया गया था। केवल पुराने वार्डों की वार्डबंदी की गई थी और इसके बाद जनसंख्या विभाग ने भी निगमों में नए एरिया शामिल करने की अनुमति दे दी है। फिर 25 जून को नगर निगम का एरिया बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को पास करके नगर निगम को भेजा दिया गया था। इसके बाद इस संबंधी रेवेन्यू रिकॉर्ड से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। विधायक सिद्धू ने बताया कि इससे यह फायदा होगा कि मोहाली शहर के प्रवेश द्वारों की सुंदरता निखर जाएगी और साथ ही अब तय मानकों के तहत लोगों के मकान, सड़कें और दुकानों बनेंगी। वहीं, इस इलाके में बसे लोगों को जीवन स्तर भी सुधरेगा। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

यह इलाका बनेगा नगर निगम की शान
नगर निगम में अब बलौंगी और बलौंगी कॉलोनी, सेक्टर-118 और 119 को शामिल करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं गांव बल्लोमाजरा को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इसी तरह बड़माजरा और बड़माजरा कॉलोनी, बरियाली और गमाडा की ओर से मंजूरी टीडीआई प्रोजेक्ट सेक्टर-118, 119, 117, 116, 92 और 74ए, ग्रीन एनक्लेव, सेक्टर-66 का अल्फा केवल सरकार और गमाडा की ओर से मंजूर प्रोजेक्ट, सेक्टर-82, सेक्टर -91 और 92। गांव कंबाली को छोड़कर रेलवे लाइन/बाउंड्री तक ब्लक मार्केट मैटीरियल और अन्य एरिया को शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसे इस दौरान मंजूूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम निकाय विभाग को भेजा यह प्रस्ताव
नगर निगम ने जब इस एरिया को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार करके निकाय विभाग को भेजा था, उस समय नगर निगम ने दलील दी थी कि जब इलाका नगर निगम में शामिल हो जाएगा तो निगम को नक्शा फीस और अन्य टैक्सों से आमदनी होगी। इसके अलावा गांवों की सभी शामलात जमीन भी नगर निगम की हो जाएंगी। इसके अलावा गांवों का सर्वपक्षीय विकास होगा और वाटर सप्लाई, सीवरेज और ड्रेनेज का काम टेकओवर हुुआ।

करोड़ों रुपये बकाया, इलाके की बदली सूरत
विधायक ने बताया कि मोहाली में नगर निगम की ओर से विकास कार्य बड़ी तेजी से करवाए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर 78.80 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों के काम अलॉट किए गए हैं। यह काम काफी तेज गति से चल रहे हैं, जबकि 78 करोड़ रुपये के काम प्रोजेक्ट में हैं। इसमें सेक्टर-76 से 80 का इलाका और सोसाइटी सुधरेंगी। उन्होंने बताया कि वह गमाडा से अब तक नगर निगम को 55.39 करोड़ रुपये लाने में कामयाब रहे हैं। जबकि अभी भी 70 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिजली विभाग से 35 करोड़ बकाया था। अब तक वह दस करोड़ लाने में कामयाब रहे हैं। इसी तरह अर्बन रेवेन्यू मिशन के तहत 70 करोड़ रुपये लेकर आए हैं। जबकि नगर निगम काबिज पूर्व मेयर ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। इतना ही मोहाली नगर निगम की स्वच्छता में रैंकिंग भी सुुधारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed