फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The administration made two agreements to make the working methods of the employees effective, everyone will be given training

Mohali News: कर्मचारियों के काम करने के तरीकों को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने किए दो समझौते, सभी को दी जाएगी ट्रेनिंग

Sat, 26 Jul 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The administration made two agreements to make the working methods of the employees effective, everyone will be given training
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन, कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (सीबीसी) और कर्मयोगी भारत के बीच आज एक समझौता (एमओयू) हुआ। इसका मकसद चंडीगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के काम करने के तरीके, कौशल और जानकारी को और बेहतर बनाना है ताकि जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में हुए इस एमओयू के दौरान चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, ओएसडी पर्सोनल स्वप्निल एम. नाईक, सचिव पर्सोनल अजय चगती मौजूद रहे। कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की ओर से सचिव व कर्मयोगी भारत की सीईओ वी. ललिता लक्ष्मी (आईएएस) और संयुक्त सचिव श्यामा प्रसाद रॉय शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ही एक और समझौता चंडीगढ़ प्रशासन और सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एमजीएसआईपीए) के बीच भी हुआ। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज को और प्रभावी, आधुनिक और पीपुल फ्रेंडली बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजीएसआईपीए की ओर से निदेशक अमित ढाका, कार्यकारी निदेशक गुलशन और जीएम (प्रशिक्षण) कर्नल दलबीर सिंह शामिल हुए। सीबीसी की सदस्य अल्का मित्तल ने बताया कि अब तक करीब 25,000 कर्मचारी आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर जुड़ चुके हैं और उन्होंने 1 लाख से ज्यादा कोर्सों में नामांकन किया है। इनमें से 90,000 से ज्यादा कोर्स पूरे भी कर लिए गए हैं।

मास्टर ट्रेनर्स को दी जाएगी तीन दिन की ट्रेनिंग
मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने कहा कि ये समझौते यह दिखाते हैं कि हम सरकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग और सेवा गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के लिए गंभीर हैं। इससे जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सीबीसी की सचिव ललिता लक्ष्मी और एमजीएसआईपीए के गुलशन ने भी इस साझेदारी पर खुशी जताई और कहा कि इससे सरकारी कामकाज को नए स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

सीबीसी के संयुक्त सचिव एसपी रॉय ने बताया कि सितंबर 2024 में राष्ट्रीय कर्मयोगी लार्ज स्केल जन सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब चंडीगढ़ प्रशासन में भी 15 अगस्त 2025 से पहले यह प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा, जिसके लिए मास्टर ट्रेनर्स को तीन दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed