फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tempo driver robbed at gunpoint at 2 o'clock in the night, two arrested

Mohali News: रात दो बजे टैंपो चालक को हथियारों की नोक पर लूटा, दो गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 08:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver robbed at gunpoint at 2 o'clock in the night, two arrested
16 हजार कैश और मोबाइल लेकर हुए थे फरार, कुछ ही घंटे बाद आरोपी दबोचे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। सेक्टर-82 में रात करीब 2 बजे एक टैंपो चालक को हथियारों की नोक पर लूट लिया गया। मोटरसाइकिल पर आए हथियारबंद दो युवकों ने 11 जून की रात को वारदात को अंजाम दिया। दोनों लुटेरे टैंपो चालक से 16 हजार कैश और उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। वारदात का शिकार हुए प्रेम नारायण निवासी खुड्डा अलीशेर चंडीगढ़ ने इसकी शिकायत फेज-11 थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। गुरजंट ने अपने एक साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों के खिलाफ फेज-11 थाने में आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।


प्रेम नारायण ने बताया कि वह लोडेड टैंपो चलाता है और एक कंपनी में काम करता है। उसकी कंपनी का सामान मनाली से सेक्टर-82 आता था। 11 जून की रात करीब 2 बजे वह सेक्टर-82 में सड़क किनारे अपना टैंपो लगाकर मोबाइल देख रहा था। उसने अपनी कमीज टैंपो के स्टेरिंग पर टांगी हुई थी, जिसकी जेब में 16 हजार रुपये थे। प्रेम नारायण ने बताया कि इसी दौरान दो व्यक्ति जिन्होंने अपने मुंह ढके थे, उसके पास आए। आते ही नुकीले हथियार के बल पर उसके स्टेयरिंग से कमीज उठाई और पैसे निकाल लिए। बाद में उन्होंने उसका मोबाइल छीना और फरार हो गए। उसने राहगीर की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम व अपने मालिक को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रेम नारायण ने बताया कि आरोपियों ने उसके गूगल-पे अकाउंट से भी 6 हजार रुपये की राशि निकाली थी। पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed