फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspended DSP Atul Soni brought to Mohali Police Production Warrant

मोहालीः निलंबित डीएसपी अतुल सोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, सच अब आएगा सामने

Fri, 06 Mar 2020 12:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 06 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Suspended DSP Atul Soni brought to Mohali Police Production Warrant
अतुल सोनी - फोटो : फाइल फोटो
पत्नी पर गोली चलाने के आरोप में जेल में चल रहे निलंबित डीएसपी अतुल सोनी को जिला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। वीरवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने आरोपी का रिमांड लेने के लिए कई तर्क रखे जिनमें पत्नी पर गोली में प्रयोग किए हथियार से जुड़ा था। पुलिस का कहना था कि इस संबंध में आरोपी से पूछताछ करनी है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उम्मीद है कि पूछताछ में हथियार की सारी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले डीएसपी अतुल सोनी ने जिला अदालत में अपने वकील के साथ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। उस समय अदालत ने आरोपी को जूडिशियल रिमांड पर भेज दिया था। हालांकि मोहाली पुलिस आरोपी से पत्नी पर गोली चलाने के लिए प्रयोग किए गए हथियार के बारे में पूछताछ करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पुलिस के सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाया गया। इसके बाद मोहाली पुलिस ने जिला अदालत में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए एप्लीकेशन दायर की थी। अदालत ने इसे मंजूर लिया था। साथ ही 5 मार्च को आरोपी को जेल से लाने की अनुमति दी। फिर मोहाली पुलिस रोपड़ जेल गई थी। साथ ही आरोपी को लेकर आई थी।

यह है मामला

18 जनवरी को डीएसपी अतुल सोनी और उनकी पत्नी सुनीता सोनी चंडीगढ़ के एक डिस्क में गए थे। वहां पर उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों में बहसबाजी और धक्का मुक्की हुई। इसके बाद दोनों मोहाली स्थित अपने घर पहुंच गए। पत्नी ने आरोप लगाया था कि घर पहुंचकर पति ने उनके साथ मारपीट की है और उस पर गोली तक चलाने की कोशिश की।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अतुल सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (हमला), 307 (हत्या का प्रयास), 498-ए (घरेलू हिंसा) और आर्म्स एक्ट के तहत फेज-8 थाने में केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के अगले दिन ही पत्नी ने एफिडेविट जारी करके आरोप लगाया था कि पुलिस ने खुद ही फायरिंग वाली बात एफआईआर में दर्ज कर ली थी।

हालांकि पुलिस का कहना है कि सोनी की पत्नी ने खुद लिखित में शिकायत दी थी और उनके पास हथियार को सुपुर्द करने के समय की वीडियो भी है। वहीं, उक्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद डीएसपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी। काफी समय पुलिस से आरोपी बचता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed