{"_id":"5e5d710c8ebc3ef3f337c804","slug":"stole-cash-by-breaking-the-golak-of-the-temple-mohali-news-pkl3683908169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की गोलक तोड़कर नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की गोलक तोड़कर नकदी चुराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। विश्वकर्मा मंदिर में चोर ने गोलक तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंधी विश्वकर्मा सभा के प्रधान निर्मल सिंह कलसी और चेयरमैन जसविन्द्र सिंह गोल्डी ने बताया कि विश्वकर्मा भवन में विवाह समागम चल रहा था। इसी दौरान एक नौजवान सीढ़ियां चढ़कर ऊपर मंदिर में चला गया। गार्ड ने समझा कि शायद नौजवान मंदिर में माथा टेकने के लिए गया है। इसी दौरान जब थोड़ी देर के बाद देखा तो गोलक के ताले टूटे हुए थे और उसमें से नकदी गायब थी। इसी उपरांत जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें गोलक से पैसे चोरी करते हुए नौजवान साफ दिखाई दे रहा है।
नौजवान ने पहले तार की मदद से गोलक से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन जब कामयाब नहीं हुआ तो गोलक के ताले तोड़ दिए और लगभग 25 हजार रुपये निकाल लिए। चोर 10-10 के नोट गोलक में ही छोड़कर भाग निकला। इस मामले संबंधी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।