{"_id":"5ee3e6848ebc3e4336016bfb","slug":"stole-cash-by-breaking-locks-of-three-shops-mohali-news-pkl3779967112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी उड़ाई
विज्ञापन
कुराली। ब्लॉक माजरी में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों की नकदी और व सामान चोरी कर ले गए। दुकानों में हुई चोरियों संबंधी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
इस संबंधी सतनाम सिंह ने बताया कि वह कन्फैक्शनरी की दुकान करते हैं। रोजाना की तरह वह रात को दुकान को बंद करके घर आ गए। सुबह दुकान पर दूध की सप्लाई करने वाले ने उन्हें दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सतनाम सिंह ने बताया कि जब उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो चोर लगभग 15 हजार रुपये के अलावा एक एलईडी, कैमरों की हार्ड डिस्क और अन्य सामान चोरी करके ले गए।
इसी तरह चोरों ने चौक में ही कृपाल स्वीट्स दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर तोड़कर दुकान लगभग 9 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। कृपाल ने बताया कि उनका लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया। इसके साथ ही चोरों ने एक और दुकान के ताले तोड़े। दुकान के मालिक संतोख सिंह ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखे सामान की तलाशी ली। चोर उनकी दुकान से कुछ सामान चोरी करके ले गए। इन चोरियों के बाद आसपास की अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि चोरों ने रात ढाई बजे के आसपास चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं।