फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Startups in Punjab to get a new investment platform; Industries Minister Aman Arora launches the Punjab Investor Circle and Startup Punjab Hub-Neuron 2.0

Mohali News: पंजाब में स्टार्टअप को मिलेगा नया निवेश मंच, उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब इन्वेस्टर सर्कल और स्टार्टअप पंजाब हब- न्यूरॉन 2.0 का किया शुभारंभ

Fri, 10 Jul 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Startups in Punjab to get a new investment platform; Industries Minister Aman Arora launches the Punjab Investor Circle and Startup Punjab Hub-Neuron 2.0
मोहाली। पंजाब को स्टार्टअप और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने वीरवार को दो नई पहल शुरू कीं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब इन्वेस्टर सर्कल और स्टार्टअप पंजाब हब- न्यूरॉन 2.0 का शुभारंभ किया। इन दोनों पहल का उद्देश्य स्टार्टअप को निवेश, तकनीकी सहयोग और उन्नत कौशल विकास के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, एग्रीटेक, मैन्युफैक्चरिंग और डीप-टेक क्षेत्रों से जुड़े 14 स्टार्टअप ने अपने नवाचार और कारोबारी मॉडल निवेशकों के सामने प्रस्तुत किए। इस दौरान निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और मेंटर्स के साथ नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए गए, ताकि स्टार्टअप को फंडिंग, रणनीतिक मार्गदर्शन और दीर्घकालिक साझेदारी के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन

नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब इन्वेस्टर सर्कल स्टार्टअप और निवेशकों के बीच की दूरी को कम करेगा। न्यूरॉन 2.0 के माध्यम से डीप-टेक इनक्यूबेशन, साइबर सुरक्षा प्रयोगशाला और अत्याधुनिक स्किलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पंजाब में वर्तमान में 2,500 से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। स्टार्टअप पंजाब के माध्यम से 222 से अधिक स्टार्टअप को 6.8 करोड़ रुपये से ज्यादा की सीड फंडिंग दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग आधे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक है, जो महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलने का प्रमाण है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की उपाध्यक्ष सीमा बंसल, इन्वेस्ट पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित ढाका सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed