फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding Duster hits family on roadside, mother and son die

Mohali News: तेज रफ्तार डस्टर ने सड़क किनारे परिवार पर चढ़ाई कार, मां-बेटे की मौत

Mon, 23 Sep 2024 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Speeding Duster hits family on roadside, mother and son die
टक्कर के बाद 10 फुट उछलकर बोनट पर गिरी महिला, फिर पेड़ में कार भिड़ने से शरीर के हुए दो हिस्से
विज्ञापन


घायल पिता का सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। लांडरां चौक मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार डस्टर कार चालक की लापरवाही से हुआ, जिसने पूरा घर बर्बाद कर दिया। मृतकों के शव सिविल अस्पताल की माेर्चरी में रखवाए हैं, जबकि घायल पिता का फेज-6 में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रभजोत कौर (मां), 7 वर्षीय मनराज (बेटा) और 29 वर्षीय घायल जोबनजीत सिंह (पिता), के रूप में हुई है। परिवार चंडीगढ़ सेक्टर-40बी का रहने वाला है। जोबनजीत परिवार को गांव दवाली जिला रोपड़ स्थित अपनी ससुराल से लेकर आ रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि डस्टर कार चालक अपनी कार मौके पर छोड़ फरार हो गया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ थाना सोहाना में बीएनएस की धारा 89 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

मनराज को लेकर मायके गांव दवाली गई थी प्रभजोत कौर

जोबनजीत सिंह की पत्नी प्रभजोत कौर अपने बेटे मनराज को लेकर मायके गांव दवाली गई हुई थी। जोबनजीत सिंह अपने ससुराल से पत्नी व बेटे को लेने गया था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने ससुराल से अपनी पत्नी व बेटे को मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ लेकर आ रहा था। लांडरां मुख्य मार्ग पर वह गुरुद्वारा साहिब के पास रुके। जोबनजीत सिंह बाइक का स्टैंड लगा रहा था और परमजीत कौर बेटे मनराज का हाथ पकड़कर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डस्टर कार आई जिसने तीनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


10 फुट उछलकर बोनट पर गिरी महिला, शरीर के हुए दो हिस्से

सीसीटीवी की फुटेज देखने पर सामने आया कि डस्टर कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही सड़क किनारे खड़े परिवार को कार ने टक्कर मारी तो परमजीत कौर 10 फुट ऊपर उछली और बोनट पर जा गिरी। कार आगे जाकर पेड़ से जा टकराई, जिससे उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। परमजीत के सिर वाला हिस्सा कार के अगले टायर के बीच फंस गया और निचले हिस्से की टांग कटकर अलग हो गई। वहीं, मनराज की गर्दन टूट गई थी और उसका शव पेड़ के पास पड़ा था। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं जोबनजीत सिंह की टांग पर चोट आई है। उसकी टांग पर 8 टांके लगे हैं जो सिविल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डस्टर कार को भी कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मौके की सीसीटीवी भी बरामद कर ली गई है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जसप्रीत सिंह काहलों, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed