फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special on World Suicide Prevention Day

Mohali News: बिजली ने उड़ाए होश, चार माह का बिल 20 हजार तक आया, बिजली कार्यालय पर किया हंगामा

Thu, 10 Sep 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Special on World Suicide Prevention Day
मोहाली। ढकोली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 और 14 की दर्जनों कॉलोनियों और सोसाइटी में बिजली के भारी-भरकम बिल आने से हजारों उपभोक्ता हक्के-बक्के हैं। कृष्णा होम्स सोसाइटी, कृष्णा एनक्लेव समेत अन्य सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि उन्हें अचानक चार महीने का 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक का बिजली बिल थमा दिया गया। इससे लोगों में बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ रोष है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रखीं। लोगों ने कहा कि हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद चार महीने का इतना भारी बिल भेजा जा रहा है। अचानक आए हजारों रुपये के बिल ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। लोगों का कहना है कि वे अपनी शिकायत लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के पास भी बिलों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि मीटर रीडिंग और बिलिंग में गड़बड़ी नहीं है तो चार महीने में इतनी बड़ी राशि कैसे बन गई, इसकी जांच होनी चाहिए। क्षेत्र की पुष्पा, शकुंतला, मोहन सिंह, कृष्णा होम्स सोसाइटी के चौतार सिंह का कहना है कि सरकार बिजली व्यवस्था संभालने में नाकाम हो रही है। एक ओर लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार घाटा पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं पर भारी बिलों का बोझ डाल रही है। लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग प्रत्येक बिल की जांच कर वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी करे। गलत बिल पाए जाने पर उन्हें तत्काल संशोधित किया जाए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते बिजली बिलों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने कहा कि वे इस मुद्दे को आगे भी जोर-शोर से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed