फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sohana resident lodged in Ropar jail dies in hospital

रोपड़ जेल में बंद सोहाना निवासी की अस्पताल में मौत

Wed, 30 Mar 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sohana resident lodged in Ropar jail dies in hospital
मोहाली। गांव सोहाना निवासी गुरलाल सिंह की रोपड़ के सिविल अस्प्ताल में इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। वह रोपड़ जेल में एनडीपीएस एक्ट में बंद था। मृतक के परिवार ने मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरलाल सिंह को जनवरी 2021 में सोहाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। पहले वह नाभा जेल में बंद था। फिर उसे रोपड़ जेल में भेज दिया गया था। रोपड़ जेल में कुछ दिनों से बीमार था। परिवार ने उसका निजी अस्प्ताल में इलाज करवने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिली थी। पांच दिन पहले परिजन रोपड़ जेल में अपने बेटे से मिलने गए थे पर मुलाकात नहीं हो पाई थी क्योंकि रोपड़ जेल के अधिकारियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन

गुरलाल सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां तक निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति की बात है तो उसके लिए एक पूरी प्रक्रिया होती है। परिवार से इस संबंधी दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। कुलवंत सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed