फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Snatchers ran away after snatching a woman's chain in broad daylight

Mohali News: दिनदिहाड़े महिला की चेन झपटकर भागे झपटमार

Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Snatchers ran away after snatching a woman's chain in broad daylight
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। खरड़ में एक नकाबपोश युवक महिला की चेन झपटकर फरार हो गया। शनिवार को दिनदिहाड़े एक घर के बाहर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वारदात खरड़ की रहने वाली सीमा जैन के साथ हुई है। सीमा जैन का कहना है कि जैसे ही झपटमार ने उसकी गर्दन से चेन झपटी तो उसके हाथ में चेन का कुछ हिस्सा आया, बाकी चेन टूटकर जमीन पर गिर गई। सीमा जैन के साथ मौके पर मौजूद उसकी एक महिला ने मित्र ने झपटमार का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि झपटमार अपने एक साथी के साथ वहां आया, जिनकी बाइक पर नंबर नहीं लगा था। सीमा जैन ने संबंधित थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल से बच्चे को लेकर लौटते समय बनाया निशाना

सीमा जैन अपनी एक्टिवा पर दो बच्चों को लेकर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खरड़ की एक गली में पहुंची। एक बच्चा सीमा जैन की जानकार का था। दोनों बच्चे स्कूल बैग के साथ खड़े थे। इसी दौरान सीमा की जानकार महिला घर से बाहर निकली और दोनों बातें कर रही थीं। इस बीच उनके पीछे ही बाइक पर दो युवक आए। महिला की एक्टिवा से कुछ दूर पहले ही एक युवक बाइक से उतर गया और पैदल चलने लगा। एक बार सीमा जैन की स्कूटी क्रॉस करने के बाद वह दोबारा वापस आया और आते समय चेन झपटकर फरार हो गया।
विज्ञापन


चेन झपटते ही नीचे गिरी

सीमा जैन ने बताया कि जैसे ही झपटमार ने उसकी चेन झपटी तो बैलेंस बिगड़ने से वह एक्टिवा सहित जमीन पर गिर गई। तभी उसकी जानकार महिला उस युवक के पीछे भागी। लेकिन उसका दूसरा साथी आगे बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। वीडियो के मुताबिक घटना के बाद बच्चे सहम गए। उन्हें पता नहीं चलता कि आखिर हुआ क्या है। वह कहते रहे चोर-चोर। बच्चों की आवाज सुनकर गली से अन्य घरों के लोग भी निकल आए। बाद में पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed