फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smuggling fires in dumping grounds make city cleaning system creaky

डंपिंग ग्राउंड में सुलगती आग से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था

Fri, 09 Apr 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Smuggling fires in dumping grounds make city cleaning system creaky
मोहाली। डंपिंग ग्राउंड में सुलगती आग के कारण शहर में कूड़े का निस्तारण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। फेज-4 में कूड़ा न उठ पाने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां कूड़े के ढेर लग गए हैं, जो आजकल चल रही तेज हवा के कारण उड़कर वापस गंदगी फैला रहे हैं। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के डंपिंग ग्राउंड में बने कूड़े के पहाड़ में पिछले पांच दिन से आग सुलग रही है। इस कारण शहर से जमा होने वाले कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जा रहा। डंपिंग ग्राउंड के आसपास भी कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

वहीं यहां कूड़े का निस्तारण न हो पाने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इससे लोग परेशान हैं। फेज-4 के डॉ. हरजिंदर सिंह हैरी का कहना है कि सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के बजाय उसे जमा करके वहीं पर ढेर लगाकर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि फेज-4 के मकान नंबर 596 सहित कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जो हवा के साथ उड़कर वापस रिहायशी इलाकों की गलियों में पहुंच रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डंपिंग ग्राउंड में सुलगती आग ने शहर की सफाई व्यवस्था को खत्म कर दिया है। फेज-4 के लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस कूड़े को तत्काल उठाया जाए। क्योंकि सफाई कर्मचारी कूड़े को इकट्ठा करके पर वहीं ढे़र लगाते रहेंगे तो हवा में उड़कर यह वापस गलियों में फैलता रहेगा और लोगों भी परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed