फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   slipping in the house in the morning, death

Mohali News: रात में थार ने मारी टक्कर तब बच गई जान<bha>;</bha> सुबह घर में पैर फिसलने से लगी चोट, मौत

Sun, 14 Jul 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
slipping in the house in the morning, death
मोहाली। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवान राजकुमार की शनिवार सुबह मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उन्हें एक थार गाड़ी ने टक्कर मारी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। फेज-6 के सरकारी अस्पताल में उन्होंने जांच करवाई तो डॉक्टरों ने दस दिन बेड रेस्ट करने की सलाह देकर घर भेज दिया था। शनिवार सुबह अचानक वह वॉशरूम में गिर पड़े। आनन-फानन परिजन उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।राजकुमार की पत्नी के भाई हनी कुमार ने बताया कि उनके जीजा शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। फ्रेंको होटल लाइट पॉइंट से डिप्लास्ट चौक की ओर जाते समय रास्ते में मैनहोल देखकर उन्होंने स्कूटी की स्पीड कम कर दी तभी पीछे से आ रही एक थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही एक रेहड़ी से टकराकर गिर गई, जिससे रेहड़ी भी टूट गई। हादसे में उनके जीजा को भी चोट आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। राजकुमार ने पत्नी संगीता रानी को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। पत्नी पड़ोसी को उठाकर उनकी बाइक पर घटना स्थल पर पहुंचीं और एंबुलेंस की मदद से पति को फेज-6 के सिविल अस्पताल ले गईं। वहां डॉक्टरों ने इलाज के साथ सिटी स्कैन करवाया। नाक से खून निकलते देख दवा दी, जिससे खून रुक गया। इसके बाद कई टेस्ट करवाए। रिपोर्ट चेक कर डॉक्टर ने सब सामान्य बताते हुए दस दिन बेड रेस्ट की बात कहते हुए छुट्टी दे दी। इसके बाद वह टैक्सी कर पत्नी समेत घर आए।
विज्ञापन

राजकुमार सुबह तक ठीक थे। सुबह करीब 10.15 बजे उठकर वॉशरूम में गए तो फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके सिर पर चोट लगी। इससे वह बेहोश हो गए और उनको दोबारा फेज-6 के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed