फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six accused arrested for fraud involving the 'Dikri' game; 25,000 in cash and three gold rings recovered

Mohali News: डिकरी गेम से ठगी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये नकद और तीन सोने की अंगूठियां बरामद

Fri, 03 Jul 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for fraud involving the 'Dikri' game; 25,000 in cash and three gold rings recovered
मोहाली। थाना सदर खरड़ पुलिस ने डिकरी गेम के बहाने ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नकद और तीन सोने की अंगूठियां बरामद की गई हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई डीएसपी खरड़-1 ईशान सिंगला और एसएचओ गुरप्रीत सिंह की निगरानी में हुई। दर्पण सिटी खरड़ निवासी सिकंदर चौधरी ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 जून को उनकी दुकान पर कुछ लोग पहुंचे थे। एक व्यक्ति प्लास्टिक की डिकियों पर दांव लगाने का खेल खिलाने लगा। आरोपियों ने सिकंदर को लालच देकर 75 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने सिकंदर की एक सोने की अंगूठी भी हड़प ली। दुकान के काउंटर से दूसरी सोने की अंगूठी चोरी कर आरोपी फरार हो गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल पर आए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीडीआई सिटी सेक्टर-111, लांडरा स्थित फ्लैट पर छापा मारा। यहां से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, विशाल कुमार, बलविंदर सिंह, राजवीर सिंह और अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी मूल रूप से जिला मोगा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



अन्य वारदात का खुलासा और आगे की जांच

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य ठगी की वारदात का भी खुलासा किया है। जांच के दौरान सतनाम सिंह उर्फ पन्नू और राहुल को भी मामले में नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कई महीनों से भोले-भाले लोगों को झांसे में ले रहा था। पुलिस अन्य पीड़ितों और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। अदालत से आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed