फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   showroom built on parking space in peermuchalla

पीरमुछल्ला में पार्किंग की जगह पर बन रहा था शोरूम

Sun, 06 Oct 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
showroom built on parking space in peermuchalla
जीरकपुर। जीरकपुर में व्यापारिक उद्देश्य से अगर आप शोरूम खरीदना चाहते हैं, तो उसकी अच्छे से नगर काउंसिल कार्यालय में जाकर पड़ताल कर लें। क्योंकि जहां कई इमारतें बिना नक्शा के बनी हैं। ऐसी इमारतों की भनक जब जीरकपुर नगर काउंसिल को लगती है, तो बाकायदा काउंसिल इमारत के मालिक को नोटिस भी जारी करता है लेकिन कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित रह जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीरमुछल्ला में होटल वी-5 के सामने जो इमारत गिरी है, वह पार्किंग वाली जगह पर बनाई जा रही थी। बाकायदा नगर काउंसिल ने इस इमारत मालिक के नाम नोटिस भी जारी किया था। नोटिस के बावजूद भी यहां अवैध निर्माण कार्य चल रहा था। अब बिल्डिंग गिरने के बाद भी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, वहीं मालिक सेफ है। शुक्रवार की रात घटना के बाद ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। घटना में तीन मजदूर घायल हुए हैं। बता दें कि इससे पहले भी पीरमुछल्ला में 2018 में एक बिल्डिंग गिरी थी, लेकिन उस समय भी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

जीरकपुर के शहरी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर अवैध निर्माण चल रहे हैं, लेकिन नगर काउंसिल कार्रवाई के नाम पर मौन है। शहर के कई इलाकों में या तो बिना नक्शे के व्यापारिक इमारतें बन रही हैं। वहीं घरेलू नक्शे पास करवाकर व्यापारिक निर्माण के मामले अधिक हैं। क्षेत्र में अधिकांश व्यावसायिक क्षेत्रों में मालिकों ने एक से दो मंजिलें अधिक बनाई हैं। बेसमेंट को मिलाकर तीन मंजिल का नक्शा पास हैं पर राजनीतिक सरपरस्ती में 4 से 5 मंजिला शोरूम बनाए गए हैं। इन अवैध निर्माणों पर नगर काउंसिल के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed