फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shivalik school filled with water due to lack of drainage system, students were dismissed from school

Mohali News: जल निकासी की व्यवस्था न होने से शिवालिक स्कूल में भरा पानी, छात्रों की छुट्टी की

Tue, 15 Jul 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shivalik school filled with water due to lack of drainage system, students were dismissed from school
लांडरां /बनूड़। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बनूड़ शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पिछले चार दिनों से जल निकासी न होने के कारण शिवालिक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनूड़ में पानी भर गया है, जिस कारण स्कूल के छात्रों की छुट्टी कर दी गई है। राष्ट्रीय मार्ग से शिवालिक स्कूल को जाने वाली पानी से भरी गली और स्कूल के मैदान को दिखाते हुए स्कूल के चेयरमैन रमेश भारद्वाज और प्रिंसिपल श्वेता शर्मा ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों द्वारा बारिश से पहले नालियों और पाइपों की सफाई न करने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण स्कूल और मैदान को जाने वाली गली में पिछले चार दिनों से पानी भरा हुआ है। वे कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को पानी की उचित व्यवस्था करने के लिए अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर परिषद बनूड़ के कार्यकारी अधिकारी अवतार चंद ने बताया कि शिवालिक स्कूल को जाने वाली सड़क और मैदान में बरसात का पानी भरा हुआ था, जिसे निकालने के लिए नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया था। अब स्कूल और गली में पानी नहीं है, यह केवल भारी बारिश में ही भरता है।
विज्ञापन


:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed