फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shambhu track blast: NIA to collect DNA samples of main accused's family members

शंभू ट्रैक ब्लास्ट : मुख्य आरोपी के परिजनों का डीएनए लेगी एनआईए

Fri, 28 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shambhu track blast: NIA to collect DNA samples of main accused's family members
मोहाली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी जगरूप सिंह उर्फ जूपा के परिजनों के डीएनए सैंपल लेगी। इसका उद्देश्य 27 अप्रैल की रात राजपुरा-शंभू मालगाड़ी ट्रैक पर हुए धमाके के घटनास्थल से बरामद शव की पहचान पुख्ता करना है।धमाके में शव के अंग क्षत-विक्षत हो गए थे। पुलिस ने मोबाइल, सिम और सीसीटीवी फुटेज से मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में की थी। जांच में आशंका जताई गई कि जगरूप सिंह आईईडी विस्फोट करते समय ही मारा गया। शव की पहचान पुख्ता करने के लिए एनआईए ने अदालत से अनुमति मांगी है। यह अनुमति जगरूप सिंह की मां बलविंदर कौर और भाई सतनाम सिंह के डीएनए सैंपल लेने के लिए है। इस आवेदन पर सितंबर के पहले सप्ताह में सुनवाई होने की संभावना है। यदि डीएनए सैंपल मैच हो जाते हैं, तो जगरूप सिंह के खिलाफ केस बंद कर दिया जाएगा। यदि डीएनए मैच नहीं होता, तो जांच नए सिरे से शुरू होगी और शव की पहचान दोबारा की जाएगी।
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन की भी जांच
इस मामले में आतंकी संगठनों और आईएसआई की भूमिका की आशंका सामने आई है। जांच एजेंसी को मलयेशिया और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के साजिश में शामिल होने के सुराग मिले हैं। इसी कड़ी में मलयेशिया से डिपोर्ट किए गए मनजीत सिंह (घनौर) और गुरविंदर सिंह (अंबाला) से भी पूछताछ की जा रही है। इन आरोपियों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed