फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Extortion demand of 5 crore made to businessman

Mohali News: कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी

Sun, 20 Sep 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of 5 crore made to businessman
मोहाली/खरड़। पंजाब के मोहाली में एक प्रमुख कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई इस धमकी में कहा गया है कि अगर मांगी गई रकम नहीं दी गई, तो कारोबारी और उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से कारोबारी का नाम उजागर नहीं किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कारोबारी ने बताया कि वह कोयला आयात और निर्यात (आयात-निर्यात) का कारोबार करता है।
विज्ञापन

बीते 11 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उसके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताते हुए कहा कि मैंडी रंधावा उर्फ मनदीप कौर उनकी बहन लगती है। कारोबारी ने बताया कि आरोपी ने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसी रात करीब 9:45 बजे उसी विदेशी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें आरोपी ने फिर से धमकी दोहराई। लगातार मिल रही धमकियों से घबराए कारोबारी ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन

पुलिस ने 17 सितंबर को शिकायतकर्ता का औपचारिक बयान दर्ज कर घटनास्थल का मुआयना किया। मोहाली पुलिस ने अज्ञात कॉल करने वाले के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से कॉल के स्रोत, मोबाइल नंबर की लोकेशन और इस फिरौती के पीछे शामिल अन्य आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने खरड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरड़ सिटी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed