{"_id":"6a9b2541c6030da957032d34","slug":"sewerage-line-project-stalled-for-eight-months-work-yet-to-begin-despite-release-of-36-lakh-fund-mohali-news-c-71-1-mli1017-146623-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आठ माह से अटकी सीवरेज लाइन, 36 लाख का फंड जारी फिर भी काम नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आठ माह से अटकी सीवरेज लाइन, 36 लाख का फंड जारी फिर भी काम नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। ढकोली के वार्ड-13 में न्यू गणेश विहार में सीवरेज की समस्या दूर करने के लिए जनवरी में मंजूर की गई परियोजना आठ माह बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। इस परियोजना पर करीब 36 लाख रुपये का फंड जारी होने के बावजूद अब तक सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो सका है। परियोजना को मंजूरी और राशि जारी होने के बाद भी काम शुरू न होने से अब इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि सीवरेज लाइन बिछने के बाद उन्हें लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है। बरसात के दौरान क्षेत्र में जल निकासी और सीवरेज संबंधी परेशानी बढ़ने से लोगों की दिक्कत और अधिक हो जाती है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि फंड उपलब्ध हैं तो काम शुरू करने में देरी का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए।
लगातार शिकायतों के बाद अधिकारियों ने किया सर्वे
न्यू गणेश विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन न होने की वजह से स्थानीय लोगों ने लगातार अपनी शिकायतें प्रशासन को दर्ज करवाई और इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। दूसरी ओर, लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें न्यू गणेश विहार कॉलोनी की समस्या के समाधान को लेकर विचार चर्चा हुई। इसके बाद वहां पर नई सीवरेज बिछाने की परियोजना को मंजूरी दी गई, जिसके चलते एक टीम ने न्यू गणेश विहार कॉलोनी का सर्वे किया। वहीं, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सीवरेज व्यवस्था और लाइन बिछाने के लिए प्रस्तावित स्थान का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बनाकर आलाधिकारियों को सौंप दी।
जनवरी में पास हुआ था काम
न्यू गणेश विहार की यह परियोजना लंबे समय से लटकाई जा रही है। जनवरी में काम पास होने के साथ ही करीब 36 लाख रुपये के फंड जारी किए गए थे, इसके बावजूद अभी तक सीवरेज लाइन बिछाने की शुरुआत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा से जुड़ा काम आठ महीने तक लंबित रहना गंभीर मामला है। -सुखवीर सिंह लवली, पार्षद, ढकोली।
विज्ञापन
बरसात के कारण फिलहाल सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद परियोजना पर काम शुरू करवाया जाएगा। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।