फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Saudi Arabia reached to make family's dreams come true, Sheikh took hostage when wife asked for leave

परिवार के सपने सच करने पहुंचा सऊदी अरब, पत्नी के बीमार होने पर छुट्टी मांगी तो शेख ने बनाया बंधक

Fri, 18 Jun 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia reached to make family's dreams come true, Sheikh took hostage when wife asked for leave
मोहाली। अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए सऊदी अरब गया एक युवक शेख के यहां फंस गया। बीमार पत्नी के इलाज के लिए जब उसने छुट्टी मांगी तो शेख ने उसका वेतन भी रोक लिया। अब समाजसेवी संस्था ‘हेल्पिंग हेल्पलेस’ की मदद से उसकी घर वापसी हो पाई है।
विज्ञापन

संस्था की प्रमुख अमनजोत कौर रामूवालिया ने बताया कि शिव कुमार हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर स्थित नयनादेवी के साथ लगते इलाके का रहने वाला है। वह सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। जब उसकी पत्नी के बीमार होने की खबर उसके पास पहुंची तो उसने वहां से भारत आना चाहा। लेकिन जिस शेख के पास शिव कुमार नौकरी करता था उससे उसने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए भारत आने की छुट्टी मांगी थी। लेकिन शेख ने उसे छुट्टी देना तो दूर उसका वेतन ही देना बंद कर दिया। इसके बाद वह और मुश्किल में आ गया। अप्रैल महीने में शिव कुमार के पिता ने संस्था से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। इस पर उन्होंने शिव कुमार को वापस लाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद संस्था के करीब 45 दिन के प्रयास से शिव कुमार का पता लगने के बाद उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास में संपर्क कर उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन कोरोना की वजह से कई फ्लाइट्स रद्द होने के कारण इस काम में ज्यादा समय लग गया। अब शिव कुमार का बकाया वेतन भी उसे दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवारों के चेहरों पर आई मुस्कान
संस्था की प्रमुख अमनजोत कौर रामूवालिया इससे पहले मोहाली जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। अब वह यह संस्था चला रही हैं और विभिन्न कारणों से विदेशों में फंसे कई भारतीयों को वहां से वापस अपने देश लेकर आई है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश यहीं है कि हर जरूरतमंद की मदद की जाए उनकी संस्था और उनका समाज की सेवा करना ही मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed