फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   sarbat scheme

पंजाब में सरबत सेहत बीमा योजना होगी लागू, मोहाली से होगा आगाज

Sun, 18 Aug 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
sarbat scheme
मोहाली। पंजाब सरकार प्रदेश में सरबत सेहत बीमा योजना लागू करने जा रही है। इसका आगाज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 20 अगस्त को मोहाली से करेंगे। प्रदेश में लगभग 43 लाख परिवारों को इस स्कीम में कवर किया जाएगा। इस स्कीम में पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। वह 21 गांवों की पंचायतों को पानी के टैंकर सौंपने के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

इस संबंधी फेज-एक में करवाए समागम में उन्होंने बताया कि अब मोहाली के गांवों में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि मोहाली हलके को पंजाब का मॉडल हलका बनाया जाएगा। गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। हलके की सड़कों को सुधारने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं जबकि करोड़ों रुपए और खर्च किए जाने की योजना है। वहीं, गांवों में पीने वाले पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नए ट्यूबवेलों का काम चल रहा है। अब तक हलके में विकास कार्यों के लिए 18.19 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जल्द ही एक करोड़ दो लाख रुपए आने वाले दिनों में जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूएस को दिए 51-51 हजार
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सौ से अधिक वेलफेयर एसोसिएशनों को 51-51 हजार रुपए के चेक सामाजिक कामों के लिए अपने कोटे से दिए हैं। श्रम विभाग की विभिन्न स्कीमों के तहत मोहाली हलके के 958 लाभपात्रियों को एक करोड़ सात लाख रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed