{"_id":"572b6ebc4f1c1b7c695ccfac","slug":"road-accident-bike-accident-tipper-accident-crime-mohali-accident-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दर्दनाक मौत, कमर के ऊपर का हिस्सा कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दर्दनाक मौत, कमर के ऊपर का हिस्सा कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 05 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर राधास्वामी चौक के पास वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरा। वहीं, उसके ऊपर से टिप्पर के टायर गुजर गए। इस दौरान व्यक्ति के कमर के ऊपर के हिस्से के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं, सड़क पर दूर-दूर तक खून और शरीर के टुकड़े बिखर गए। लोगों ने टिप्पर चालक समते दो को घेर कर काबू किया। हालांकि, एक युवक भागने में कामयाब रहा। मृतक की पहचान नागेश्वर प्रसाद उपाध्याय (48) निवासी सेक्टर-49 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। टिप्पर जसविंदर चला रहा था। साथ में हरप्रीत भी मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।
ऐसे हुआ था हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह मामला वीरवार सुबह का है। लखनौर की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था। जबकि ठीक उसके पीछे पत्थरों से भरा टिप्पर था। जैसे ही बाइक सवार लाइटों पर सोहाना की तरफ मुड़ा तो पीछे से टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टिप्पर की टक्कर के बाद बाइक सवार सिर के बल रोड पर गिर पड़ा। इसी बीच उसके ऊपर से टिप्पर के एक साइड के अगले और पिछले टायर गुजर गए।
लाइसेंस स्कूटर का चला रहा था टिप्पर
पुलिस जांच में सामने आया कि टिप्पर को जसविंदर नाम का युवक चला रहा था। उसके पास टिप्पर चलाने का लाइसेंस नहीं था, बल्कि स्कूटर के लाइसेंस पर ही वह टिप्पर चला रहा है।
विज्ञापन
पुलिस बनी मूकदर्शक, लोगों ने इकट्ठा किए टुकड़े
हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। मृतक के शरीर के टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे। जबकि पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें इकट्ठा करने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद वहां पर खड़े लोगों ने शरीर के टुकड़े इकट्ठा किए। इसके बाद वहां से गुजर रही एक जीप में शव को सिविल अस्पताल भेजा।
रैनबैक्सी में करता था काम
पता चला है कि नागेश्वर प्रसाद उपाध्याय रैनबेक्सी में काम करता था। वह एचआर विभाग में था। उसके तीन बच्चे बताए जा रहे हैं।