{"_id":"66b70c7eb5e40e219d0106f2","slug":"restrictions-on-migrants-in-village-jandpur-of-mohali-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के जंडपुर में प्रवासियों पर बंदिशेंः वेरिफिकेशन जरूरी, बीड़ी-सिगरेट और रात 9 बजे के बाद घूमने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के जंडपुर में प्रवासियों पर बंदिशेंः वेरिफिकेशन जरूरी, बीड़ी-सिगरेट और रात 9 बजे के बाद घूमने पर रोक
Sat, 10 Aug 2024 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 12:21 PM IST
सार
मोहाली के गांव जंडपुर से पहले गांव मुद्दो संगतिया की तरफ से भी ऐसा ही एक विवादित प्रस्ताव पास कर प्रवासी लोगों को गांव से बाहर निकलने का फरमान सुनाया गया था। यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
गांव में प्रवासियों पर लगी बंदिशें
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मोहाली के मुंडो संगतियां गांव की पंचायत के फरमान के बाद अब गांव जंडपुर में प्रवासियों के लिए बंदिशों का एलान किया गया है। गांव जंडपुर के वार्ड नंबर 4 में नौजवान सभा ने गांव में रहने वाले प्रवासी मजदूरों पर कई तरह की बंदिशें लगाते हुए गांवों में बोर्ड लगा दिए हैं।
नौजवान सभा के अनुसार गांव में रहने वाले सभी प्रवासियों को वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है। प्रवासी गांव की सीमा में न बीड़ी सिगरेट पिएंगे और न ही पान-गुटखा आदि खाएंगे। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों को रात 9 बजे के बाद गांव में घूमने या आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।
गांव की सीमा में कोई प्रवासी गंदगी कूड़ा, करकट आदि फेंकता है तो इसका जिम्मेदार प्रवासी मजदूरों का मालिक होगा। गांव की सीमा में अगर बाहरी व्यक्ति जमीन खरीदता है तो वह वहां कमरे आदि नहीं बना सकता। नौजवान सभा जंडपुर के इन नियमों व पाबंदियों से प्रवासी मजदूरों में हड़कंप मच गया है।