{"_id":"636036b6c237e60fdd6e4353","slug":"resolution-passed-against-eo-in-kurali-councilors-allege-abuse-of-office-mohali-news-pkl4669235168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली में ईओ के खिलाफ प्रस्ताव पास, पार्षदों ने लगाए पद के दुरुपयोग के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली में ईओ के खिलाफ प्रस्ताव पास, पार्षदों ने लगाए पद के दुरुपयोग के आरोप
विज्ञापन
कुराली/मुल्लांपुर। नगर काउंसिल कुराली की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। ढाई घंटे चली इस बैठक में सभी पार्षद मौजूद रहे। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह के खिलाफ बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। इसमें 12 पार्षदों ने पक्ष में और पांच पार्षदों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। सोमवार को दोपहर 12 बजे नगर काउंसिल कुराली की विशेष बैठक बुलाई गई थी। इसमें कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया। इस बैठक में नगर काउंसिल कुराली के सभी पार्षद मौजूद रहे। कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बहुमत से प्रस्ताव पास कर दिया गया। इस मौके पर कानून व्यवस्था देखने के लिए खरड़ के तहसीलदार जसविंदर सिंह मौजूद रहे।
इस बैठक के दौरान झगड़े की संभावना को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा। थाना प्रभारी कुराली सिटी सुखदीप कौर एवं थाना प्रभारी सदर कुराली भगतवीर सिंह ने पुलिस की कमान संभाली। तहसीलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से कानून व्यवस्था देखने के लिए उनकी जिम्मेदारी लगाई गई थी। सभी पार्षदों ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठक का आयोजन किया। इसके लिए उन्होंने सभी पार्षदों का धन्यवाद किया। वहीं नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह जीती ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता है।
बता दें कि इससे पहले 2019 में भी गुरदीप सिंह के खिलाफ नगर काउंसिल कुराली में प्रस्ताव पास किया गया था। उनका व्यवहार पार्षदों के साथ ठीक नहीं है। इसी कारण बहुमत से एक बार फिर उनके खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। अगर सरकार की तरफ से कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह सभी पार्षदों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
बैठक से पहले पार्षदों को धमकाया
नगर काउंसिल कुराली के प्रधान रणजीत सिंह जीती ने कहा कि इस बैठक से पहले पुलिस की ओर से उनके समर्थक पार्षदों को डराया धमकाया भी गया था। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की भी धमकी दी गई थी। जोकि लोकतंत्र के लिए घातक है। वह और उनके समर्थक पार्षद इलाके के विकास के लिए हर जरूरी कोशिश करेंगे।
यह था मामला
प्रधान एवं कार्यकारी अधिकारी के बीच में तकरार तीन अक्तूबर से शुरू हुई थी। तीन अक्तूबर को प्रधान रणजीत सिंह जीती ने करीब 15 सफाई कर्मचारी एवं सरकारी मशीनरी को कार्यकारी अधिकारी के रिश्तेदार के घर पर न्यू चंडीगढ़ में मौके से पकड़ा था। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी पर आरोप लगाए थे कि उसकी तरफ से अपने पद का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जो मशीन एवं सफाई कर्मचारी शहर के लिए काम करने चाहिए, उनसे अधिकारी द्वारा निजी काम करवाया जा रहा है।