फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Silver City Greens Society protested against the five-member committee and the newly formed election committee

Mohali News: सिल्वर सिटी ग्रीन्स सोसाइटी के लोगों ने पांच-सदस्यीय समिति और नवगठित चुनाव समिति के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 03 Nov 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Residents of Silver City Greens Society protested against the five-member committee and the newly formed election committee
जीरकपुर। सिल्वर सिटी ग्रीन्स जीरकपुर के निवासियों ने अस्थायी पांच-सदस्यीय समिति और नवगठित चुनाव समिति के कामकाज के खिलाफ रविवार को सोसाइटी परिसर में प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने न्याय, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग कर बैनर लगाकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि समिति की नियुक्ति के मात्र 12 दिन के भीतर 10 से ज्यादा उल्लंघन हुए हैं। इसमें दो समानांतर आरडब्ल्यूए चल रही हैं। इसमें पुरानी अवैध संस्था (एसडीएम द्वारा घोषित) और वर्तमान में अस्थायी समिति है।
विज्ञापन

इसके अलावा शक्तियों का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं। सोसाइटी निवासी बबीता दुग्गल, विक्रम, मनदीप सिंह, अनुज पाठक, सोनू ने कहा कि सोसाइटी में अनियमितताएं चल रही हैं। 1860 के अधिनियम के तहत बनी आरडब्ल्यूए के उसी बैंक खाते में लगातार धन संग्रह किया जा रहा है। इसके अलावा कई वर्षों से ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा रही है। खातों का खुलासा भी नहीं किया जा रहा है। मानदंडों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसमें अनियमित सदस्यता अभियान, अपारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और चुनिंदा संचार शामिल हैं। जवाबदेही और वित्तीय पारदर्शिता की मांग करने वालों का उत्पीड़न कर दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन


निवासियों ने मांग
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सोसाइटी के संचालन की निगरानी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एसडीएम एक प्रशासक नियुक्त करें। सभी पिछले खातों का स्वतंत्र वित्तीय ऑडिट करने का आदेश दिया जाए। अस्थायी और चुनाव समितियों को भंग करके प्रत्यक्ष प्रशासनिक पर्यवेक्षण में पुनर्गठित किया जाए। आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा कि न्याय में देरी न्याय से वंचित करने के समान है। लोग पारदर्शिता चाहते हैं। एक जवाब में जीरकपुर नगर निगम ने पुष्टि की है कि सिल्वर सिटी ग्रीन्स प्रोजेक्ट के लिए कोई पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है, फिर पूर्णता, अधिभोग, अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में इसे कैसे पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए लगा रहे आरोप-प्रत्योराप
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डीएस साही का कहना है कि बकायादारों का एक समूह आरडब्ल्यूए पर अपना बकाया माफ करवाने के लिए दबाव बनाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है। जब उनसे बकाया राशि मांगी गई, तो वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। बकायादारों से छह पर आपराधिक मानहानि के साथ-साथ दीवानी मानहानि का मुकदमा भी चल रहा है। बबीता दुग्गल, मनदीप सिंह, सोनू, अनुज पाठक ने बिजली बैकअप मीटर के ताले तोड़े और अवैध रूप से बिजली आपूर्ति जोड़ दी।खातों को फ्रीज करने और सोसाइटी के कामकाज को रोकने के लिए उन्होंने डेराबस्सी की सिविल कोर्ट में मामला दायर किया है। डिफॉल्टरों के इस समूह ने सोसाइटी के कामकाज के संबंध में एसएसपी मोहाली को शिकायत की, डीएसपी ने शिकायतों की जांच की और आरडब्ल्यूए की दलीलों को सही पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed